एक्सप्लोरर

जेल के हॉस्पिटल से हाई सिक्योरिटी वाले बैरक में भेजा गया ब्रजेश ठाकुर

ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर की जेल में बंद है. 11 अगस्त को इसी जेल में छापा मारा गया. छापे में ब्रजेश ठाकुर सेल के अंदर नहीं मिला है बल्कि उस जगह मिला जो मुलाकातियों के लिए रिजर्व रहती है.

नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को जेल के हॉस्पिटल से बैरक में वापस भेज दिया गया है. बैरक में उसे हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा. दरअसल 8 अगस्त को ब्रजेश ठाकुर की विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेशी हुई थी. वहां उसने कहा था कि उसकी जान को खतरा है. उसने अनुरोध किया था कि जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जाए. इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए उसे उच्च सुरक्षा वाले बैरक में भेजा गया है.

स्वास्थ्य कारणों की वजह से ब्रजेश ठाकुर को जेल के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. बता  दें कि ब्रजेश ठाकुर 2 जून को गिरफ़्तार किया गया था. गिरफ्तार होने के बाद 9 जून से 27 जून तक वह मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) के कैदी वार्ड में भर्ती था. जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर की जेल में बंद है. 11 अगस्त को इसी जेल में छापा मारा गया. छापे में ब्रजेश ठाकुर सेल के अंदर नहीं मिला है बल्कि उस जगह मिला जो मुलाकातियों के लिए रिजर्व रहती है. ब्रजेश ठाकुर के पास से एक लिस्ट मिली है. इस लिस्ट में 40 फोन नंबर हैं. लिस्ट में एक नाम के आगे मंत्री जी भी लिखा मिला. सभी की जांच जारी है.

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस कांड को लेकर विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है. विपक्ष के तेवर से साफ है कि वह आगे भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरती रहेगा. इस मामले में मंजू वर्मा ने समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं. दरअसल इस मामले में उनके पति पर भी आरोप है. ब्रजेश ठाकुर ने स्वीकार किया कि उसकी बात मंजू वर्मा के पति से होती थी. ब्रजेश ठाकुर के इस बयान के कुछ घंटों के भीतर मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था.

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में जांच में 34 लड़कियों के साथ बलात्कार की बात सामने आई थी. सिर्फ इतना ही नहीं बालिका गृह की एक लड़की ने आरोप लगाया था कि एक बच्ची के विरोध करने पर उसे मार कर कैंपस में ही दफना दिया गया था. इस मामले में 31 मई को ब्रजेश ठाकुर सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Srinagar News: PDP का श्रीनगर में प्रदर्शन, बढ़ते टैक्स और बिजली-पानी शुल्क के खिलाफ उठाई आवाज
श्रीनगर: PDP का श्रीनगर में प्रदर्शन, बढ़ते टैक्स और बिजली-पानी शुल्क के खिलाफ उठाई आवाज
हरिद्वार-गंगा कारिडोर और चारधाम निगरानी केंद्र के लिए 69 करोड़ मंजूर, धामी सरकार ने लगाई मुहर
हरिद्वार-गंगा कारिडोर और चारधाम निगरानी केंद्र के लिए 69 करोड़ मंजूर, धामी सरकार ने लगाई मुहर
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
बांग्लादेश में IPL 2026 के लाइव प्रसारण से हटा 'बैन', मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद हुआ था फैसला
बांग्लादेश में IPL 2026 के लाइव प्रसारण से हटा 'बैन', मुस्तफिजुर के विवाद के बाद हुआ था फैसला
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
Embed widget