एक्सप्लोरर

पटना: लॉकडाउन के दौरान बच्चे ने सड़क पर की घुड़सवारी, समझाने के बाद घर को लौटा

पटना की सड़कों पर, जहां एक बच्चा घोड़ा दौड़ाता दिखा. पूछने पर बताया कि उसके पास तीन चार घोड़े हैं. बाद में समझाने के बाद वह अपने घर की ओर निकल गया.

पटनाः कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. इमरजेंसी सर्विसेज से जुड़े लोगों को छोड़ कर सरकार ने सभी से घर में रहने की अपील की है. लेकिन शनिवार को राजधानी पटना के बेली रोड पर अलग ही नजारा दिखा. शाम को जरूरी सेवाओं से जुड़े गाड़ियों के बीच सड़क पर एक बच्चा 60 की स्पीड से सरपट घोड़ा दौड़ाता हुआ दिखा.

सैफ से जब पूछा गया कि वह कहां से आया है और इस तरह मेन रोड पर घोड़ा क्यों दौड़ा रहा है तो उसने जवाब दिया कि वह दानापुर से घोड़े को घूमाने के लिए निकला है. वहीं लॉकडाउन होने के बाद जब से काम बंद है, तो वो अक्सर इसी तरह घोड़े पर सवार होकर दूर-दूर सफर करता है. उसके पास तीन-चार घोड़े हैं, जिन्हें वो शादी-विवाह में भाड़े पर लगाता है. बता दें कि दानापुर से बेली रोड की दूरी 20 किलोमीटर है.

कोरोना संकट के दौरान बिना मास्क लगाए घोड़े घूमा रहे बच्चे से जब यह पूछा गया कि कोरोना क्या है और उससे डर लगता है कि नहीं, तब वह असहज हो गया और गमछा जो अब तक उसने अपने सर पर बांधा हुआ था, उससे मुंह ढंकने लगा और बताया कि कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना और घर में रहना जरूरी है. समझाने पर वह अपने घर के लिए निकल गया. सैफ ने बताया कि उसके पिता का नाम सुद्दु और मां का नाम हमीदा है और उसने पढ़ाई छोड़ दी है. अब वह केवल घोड़ा हांकता है.

वहीं पटना के बेली रोड पर चलती कार के सन रूफ से सिर निकाल कर दो मासूम हवा से बात कर रहे हैं. लॉकडाउन ने इन बच्चों के बचपने को प्रभावित किया है. खेलने से लेकर आइसक्रीम तक के लिए तरस गए थे ऐसे में जैसे ही मौका मिला कार से सिर निकाल कर हवा के तेज झौंके का मज़ा लेने लग गए.

बात केवल बच्चे की ही नहीं है. कई ऐसे लोग हैं जो कोरोना काल में बेवजह सड़क पर मटरगश्ती करने निकलते हैं. उन्हें यह समझने की जरूरत है कि मौजूदा स्थिति काफी गंभीर है और इससे खिलवाड़ करके वो खुद तो खतरे में पड़ ही सकते हैं, दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के नाम बड़ी उपलब्धि, कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget