एक्सप्लोरर

पुश्तैनी घर में सादगी से मना बिग बी का बर्थडे, मिला कुंभ मेले में आने का न्यौता

प्रशंसकों ने अमिताभ के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर को टीका लगाया और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं. इस मौके पर अमिताभ को कुछ महीनों बाद इलाहाबाद में लगने जा रहे कुंभ मेले में परिवार समेत शामिल होने का न्यौता भी दिया गया.

इलाहाबाद : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म दिन आज उनकी जन्म स्थली इलाहाबाद में भी सादगी से मनाया गया. शहर के कटघर इलाके के जिस मकान में अमिताभ का बचपन गुजरा था, उसमे उनके चुनिंदा प्रशंसकों ने कार्य्रक्रम आयोजित कर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और उनकी लम्बी उम्र और अच्छी सेहत की प्रार्थना की.

प्रशंसकों ने इस मौके पर अमिताभ को कुछ महीनों बाद इलाहाबाद में लगने जा रहे कुंभ मेले में परिवार समेत शामिल होने का न्यौता दिया और कुंभ के बहाने इलाहाबाद व भारतीय संस्कृति का संदेश दुनिया भर में फैलाने की अपील की. प्रशंसकों ने अमिताभ के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर को टीका लगाया और मिठाई बांटकर इस ख़ास मौके की खुशियां साझा कीं. अमिताभ का जन्मदिन उनके अपने शहर इलाहबाद में हमेशा धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कृष्णा राज कपूर के निधन की वजह से बिग बी ने इस बार सादगी से जन्म दिन मनाने का एलान किया था, इसलिए इस साल इलाहाबाद में न तो कहीं केक काटा गया और न ही कहीं ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न का आयोजन हुआ. चुनिंदा प्रशंसकों ने उनके कटघर इलाके के उनके पुश्तैनी मकान में सादगी से जन्म दिन मनाया. इस मौके पर अमिताभ को उनके रिश्ते के भतीजे किशोर रामचंद्र के जरिये इलाहाबाद में लगने जा रहे कुंभ मेले में परिवार संग शामिल होने का न्यौता भी दिया गया.

जन्म दिन के मौके पर अमिताभ को उनके शहर के लोग उन्हें ढेरों मुबारकबाद दे रहे हैं तो साथ ही इस मिलेनियम स्टार को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग भी कर रहे हैं. अमिताभ आज भले ही मिलेनियम स्टार हों, लेकिन अपनी जन्मस्थली में वह आज भी शहंशाह नहीं बल्कि इलाहाबादी मुन्ना के रूप में ही जाने जाते हैं. इस मौके पर हर इलाहाबादी के दिल से बस यही दुआ निकल रही है उनका अमित कामयाबी के उस शिखर को छुए जहां पहुंचना दूसरों के लिए किसी ख्वाब से कम न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद
अमरनाथ यात्रा 6 दिन बाद फिर से शुरू, बालटाल रूट बहाल, पहलगाम मार्ग इस वजह से बंद

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget