एक्सप्लोरर

बवाल: बीजेपी कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, कई नेताओं के कुर्ते फटे

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में गुटबाजी एक बार फिर से सामने आई है. शुक्रवार को कमल संदेश यात्रा के दौरान बीजेपी के दो गुट आपस में भिड गए.

कानपुर: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में गुटबाजी एक बार फिर से सामने आई है. शुक्रवार को कमल संदेश यात्रा के दौरान बीजेपी के दो गुट आपस में भिड गए. प्रदेश महामंत्री सलिल बिश्नोई के सामने ही जमकर लात घूंसे चलने लगने. झगडा इस कदर बढ़ा कि कई नेताओं के कुर्ते तक फट गए. जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो पुलिस के सामने भी मारपीट शुरू कर दी. किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया. इस मारपीट में घायल हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है.

एक दिसंबर से शुरू हुई कमल संदेश यात्रा अपनी अंतिम पड़ाव पर है. संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कमल संदेश यात्रा द्वारा किया जा रहा था. लेकिन यही कमल संदेश यात्रा बीच सड़क और फिर थाने में युद्ध के मैदान में तब्दील हो गई.

दरअसल संगठन के प्रदेश महामंत्री सलिल बिश्नोई अपने समर्थकों के साथ वार्ड 89 में पद यात्रा कर रहे थे. आरोप है कि पद यात्रा के बाद जब कार्यकर्ता नाश्ता कर रहे थे तभी दूसरे गुट के लोग सलिल बिश्नोई के समर्थकों से गाली गलौच करने लगे.

वार्ड 89 की पार्षद ऋचा सक्सेना ने बताया कि पहले बहस हुई और फिर मामला गर्म हो गया. सलिल ने मामला शांत कराया और वहां से चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद ही फिर से मारपीट शुरु हो गई. इस मारपीट में एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया.

उस कार्यकर्ता ने इस घटना की जानकारी बाकियों को दी तो वो उसे लेकर कलेक्टरगंज थाने पहुंच गए. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और मारपीट शुरु हो गई. फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर इस घटना की जांच कराए जाने के बाद कार्रवाई की बात कही है. कलेक्टरगंज इन्स्पेक्टर का कहना है कि दोनों ही पक्ष एक ही पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. इनके बीच में कोई पुराना मामला था जिसकी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे
3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget