एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर वृक्षारोपण की मुहीम चलाएगी बीजेपी, लगाए जाएंगे 9 करोड़ वृक्ष

इस काम में बीजेपी ने आईटी सेल की टीम को भी मैदान में उतारा है. आईटी सेल की टीम इनकी वीडियो ग्राफी और अच्छी क्वालिटी की तस्वीर फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट करेंगे. इसके साथ ही बड़ी संख्या में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे.

कानपुर: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी वोटरों का दिल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. अब बीजेपी कानपुर और बुंदेलखंड में 9 करोड़ वृक्ष लगाकर वोटरों को लुभाने की कवायद में जुटी है. इस काम के लिए बीजेपी ने आईटी सेल की टीम को भी मैदान में उतारा है. आईटी सेल की टीम इनकी वीडियो ग्राफी और अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट करेंगे. इसके साथ ही बड़ी संख्या में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे. जिसमें कानपुर बुंदेलखंड के 17 जिलों की पब्लिक, बीजेपी कार्यकर्ता, नेता और युवा, सीनियर सिटिजन और प्रबुद्ध वर्ग के लोग होंगे.

कानपुर बुंदेलखंड के केंद्रीय कार्यालय अंसल भवन में 9 करोड़ वृक्ष लगाने की कार्ययोजना को तैयार किया गया. प्रदेशमंत्री वाई पी सिंह ने कानपुर बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं को पूरी योजना से अवगत कराया. किस प्रकार से काम करना है इसकी जानकारी दी गई. इस बैठक में कानपुर बुंदेलखंड के आईटी सेल संयोजक सौरभ बाजपाई भी मौजूद रहे.

प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड में 9 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें फलदार और औषधीय वृक्ष होंगे जैसे पीपल, बरगद, नीम, आम, बेल, आंवला आदि वृक्ष होंगे. इस कार्य के लिए वन विभाग, स्थानीय सांसद, विधायक की मदद ली जाएगी. इसके जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की होगी कि वो उस बूथ पर गड्ढा खुदवाए ट्री गार्ड, खाद, पानी और उसके रखरखाव को ठीक ढंग से रखने की.

सभी बूथों पर 11 वृक्ष लगाने हैं इस कार्य के लिए सामाजिक संस्था की भी मदद ली जा सकती है. बूथों पर वृक्ष लगते वक्त उस वृक्ष का नाम किसी बुजर्ग, बच्चे या फिर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्स के नाम पर होगा. इन वृक्षों की जड़े बीजेपी को जमीन के अन्दर तक मजबूत करने का काम करेगी. इन वृक्षों को स्कूल, कॉलेज, पार्क, कालोनी और नदियों के किनारे,ग्राम पंचायत, ब्लाक जैसे स्थानों पर करना है.

कानपुर बुंदेलखंड में 17 जिले हैं जिसमे से 10 लोकसभा सीटें हैं. कानपुर बुंदेलखंड में बीजेपी की बहुत बड़ी आईटी सेल काम कर रही है जो कार्यो की मॉनिटरिंग भी करती है. वृक्षा रोपण में आईटी सेल की अहम भूमिका होगी. यह आईटी वृक्षा रोपण को सोशल मिडिया में प्रसारित करने का काम करेगी. जितने लोग स्मार्टफोन का यूज कर रहे हैं वो देख सकते हैं कि किस तरह से हम पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण कर रहे हैं.

इसके साथ ही ऐसे व्हाट्सअप ग्रुप तैयार किए जाएंगे, जिसमें कानपुर बुंदेलखंड की जनता को एक समेत कर मोबाइल फोन पर लाया जाएगा. जिसमें वृक्षारोपण के वीडियो और फोटो होंगे. अपने जनपद और अपने बूथ का वृक्षा रोपण आप आसानी से देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget