एक्सप्लोरर

'परफॉर्मेन्स' के आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी: श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की नदी और सपा-बसपा-आरएलडी को भ्रष्टाचार के छोटे-छोटे नाले बताते हुए कहा कि सपा और बसपा के भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा चोर-चोर मौसेरे भाई हैं.

बलिया: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस को 'भ्रष्टाचार की नदी' और सपा-बसपा-आरएलडी को 'भ्रष्टाचार का नाला' करार देते हुए कहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव अपने 'परफॉर्मेन्स' के आधार पर लड़ेगी.शर्मा यहां दो दिन के प्रवास पर हैं. उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस, सपा, बसपा पर भी निशाना साधा.

राम मंदिर को लेकर पूछे गये सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी पर चुनाव के मद्देनजर राम मंदिर मसले को गरमाने का आरोप तथ्यहीन है. शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 60 महीनेह का अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को देगी और 'परफॉर्मेन्स' के आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर को चुनाव के साथ नहीं जोड़ना चाहिए. राम मंदिर पूरी तरह से आस्था का विषय है. सभी इस तथ्य से परिचित हैं कि 500 साल पहले विदेशी आततायी आये और उन्होंने हमारे पवित्र स्थान को खंडित किया.

शर्मा ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की नदी और सपा-बसपा-आरएलडी को भ्रष्टाचार के छोटे-छोटे नाले बताते हुए कहा कि सपा और बसपा के भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा चोर-चोर मौसेरे भाई हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार से परेशान होकर राहुल ईमानदार प्रधानमंत्री पर तथ्यहीन और झूठे आरोप लगा रहे हैं.

उन्होंने राहुल पर झूठ बोलकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनको जनता सबक सिखाएगी. राहुल सुबह से लेकर रात तक लगातार झूठ बोलने का काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पांच हजार करोड़ रुपये के जालसाजी मामले में 50 हजार रुपये का मुचलका भर कर जमानत पर हैं और कभी भी जेल जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget