एक्सप्लोरर

एमपी के सीएम कमलनाथ बोले-साध्वी प्रज्ञा को टिकट देना बीजेपी का दिवालियापन

छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ ने कहा कि पहले तो बीजेपी को वहां से कैंडिडेट नही मिला और अभी शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा को उन्होंने अपना प्रत्याशी बना लिया है. ये बीजेपी का दिवालियापन दर्शाता है.

नई दिल्लीः साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी में शामिल कर भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ ने कहा कि पहले तो बीजेपी को वहां से कैंडिडेट नही मिला और अभी शामिल हुई साध्वी प्रज्ञा को उन्होंने अपना प्रत्याशी बना लिया है. ये बीजेपी का दिवालियापन दर्शाता है.

बीजेपी ने लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ 2008 के मालेगांव विस्फोट मामलों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. साल 2008 में मालेगांव बम विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ यूएपीए एक्ट के तहत मामला अदालत में विचाराधीन है.

बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से दल का उम्मीदवार घोषित किया है. संघ परिवार का लगातार विरोध करने के कारण बीजेपी दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से किसी कट्टर हिन्दू छवि वाले नेता को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी. इस कारण साध्वी उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा सिंह को बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर भोपाल के चुनावी मैदान में उतारने के लिये कुछ समय से मंथन चल रहा था. फायर ब्रांड साध्वी प्रज्ञा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की नेता और विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी में भी सक्रिय रही हैं और अपने तीखे भाषणों के लिये जानी जाती हैं.

भोपाल सीट भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है. भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और इस सीट पर बीजेपी का लगभग तीन दशक से कब्जा है. भोपाल लोकसभा सीट में कुल 18 लाख मतदाता हैं और इसमें 4.5 लाख मतदाता मुस्लिम हैं. मुस्लिम मतदाताओं के कांग्रेस की ओर रुझान के चलते बीजेपी ने लम्बे मंथन के बाद संघ की पसंद और कट्टर हिन्दूवादी चेहरा साध्वी प्रज्ञा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. भोपाल लोकसभा सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर और सीहोर शामिल है.

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि संगठन बीजेपी ने यदि कहा तो वह दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव में उतरने के लिये तैयार हैं. उन्होंने कहा था, ‘दिग्विजय हिन्दू विरोधी नेता हैं और उन्होंने हिन्दुओं को आतंकवादी कहा था.’ प्रज्ञा ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के लहार में जन्मी और पली, बढ़ी हैं और इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है.

दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ केपी यादव को बीजेपी ने दिया टिकट

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी के प्रचार पर उठाया सवाल, कहा-पुलवामा फेल, बालाकोट फेल, लोग जुमलों, झूठे वादों के लिए वोट क्यों करेंगे?

गहलोत का विवादित बयान, कहा- जातीय समीकरण बैठाने के लिए बीजेपी ने रामनाथ कोविंद को बनाया राष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
रांची मार्च Live: विधानसभा का घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार भी
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
राम मंदिर CEO नियुक्ति पर धार्मिक समिति का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी शर्त
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी
'सपा वन डिस्टिक, वन माफिया...', सिद्धार्थनगर में विपक्ष पर बरसे CM योगी

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget