एक्सप्लोरर

61वें जन्मदिन पर मायावती ने साधा BJP-SP और कांग्रेस पर निशाना, जानें 9 बड़ी बातें...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा कि पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश करने से भी कोई फायदा नहीं होने वाला और बीजेपी का पांचों राज्यों में वही हश्र होगा जो बिहार विधानसभा चुनाव में हुआ था. जानें वो 9 बड़ी बातें जो मायावती ने आज कही...

1- मैं शाही अंदाज में नहीं मनाती हूं अपना जन्मदिन

मायावती ने अपने जन्मदिन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मैं शाही अंदाज में अपना जन्मदिन नहीं मनाती हूं और इस बार भी बहुत सादगी से अपना जन्मदिन मनाना चाहती हूं." उन्होंने कहा, "पार्टी हमेशा मेरा जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाती है और मैं उनका धन्यवाद करती हूं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए इस दिन को सादगी के साथ मनाने को कहा है."

2- बीजेपी को यूपी में आने से रोकना जरूरी: मायावती

बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि दोनों की कथनी और करनी में काफी अंतर है. यही कारण है कि ये लोग जो कहते हैं, करते उसके विपरीत हैं. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में आने से रोकना बहुत जरूरी है.

3- बीजेपी को यूपी में आने से केवल बीएसपी ही रोक सकती

बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार के साथ-साथ मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. लेकिन लगभग एक घंटे के संबोधन में मायावती ने बीजेपी और मोदी सरकार को ही कोसने का काम किया. मायावती ने कहा, "बीजेपी को यूपी में आने से रोकना एसपी, कांग्रेस और आरएलडी जैसे दलों के बस का नहीं है. बीजेपी को यूपी में आने से केवल बीएसपी ही रोक सकती है."

4- अभी तक देश में हालात पहले की तरह सामान्य नहीं

मायावती ने नोटबंदी को पूर्णतया राजनीतिक स्वार्थवश लिया गया निर्णय करार दिया. उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में लिए गए इस फैसले से देश की जनता विशेषकर मध्यम वर्ग अभी उबर नहीं पा रहा है. 50 दिन से ज्यादा बीत गए, लेकिन अभी तक देश में हालात पहले की तरह सामान्य नहीं हुए.

5- पूंजीपतियों और धन्नासेठों के काले धन को पहले ही लगवा दिया ठिकाने

मायावती ने कहा कि देश भर में ये भी आम चर्चा है कि नोटबंदी का ये फैसला लेने से पहले दस महीने में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी और राष्ट्रीय नेताओं और चंद पूंजीपतियों और धन्नासेठों के काले धन को पूरे तौर से ठिकाने लगवा दिया था.

6- मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही बीजेपी

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि उनके परिवार के लोगों पर जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है. मायावती ने कहा, "बीजेपी अपने फायदे के लिए मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. चुनाव से पहले कारोबार में गलतियां दिख रही है. ढाई साल के दौरान मोदी सोए हुए थे." उन्होंने कहा, "यूपी की जनता बीजेपी से चुनाव में इसका बदला लेगी. बीजेपी का दांव उन्हें उल्टा पड़ेगा."

7- अमित शाह को मेरी फैमिली की संपत्ति जानने की ज्यादा दिलचस्पी

अमित शाह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेरी फैमिली की संपत्ति के बारे में जानने की ज्यादा दिलचस्पी है. देश की सभी पार्टियों के 300 बड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों की लिस्ट बनाकर संपत्ति की जांच होनी चाहिए."

8- ऑक्सीजन पर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस

जन्मदिन के मौके पर मायावती ने कांग्रेस को ऑक्सीजन पर चलने वाली पार्टी करार दिया. वहीं, सपा में चल रहे घमासान को भी बीजेपी से जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और सपा मिली हुई है. उन्होंने समाजवादी पार्टी को गुंड़ों और बाहुबलियों की पार्टी बताया. इस मौके पर बीएसपी आध्यक्ष ने बीएसपी की ब्लू बूक 'मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा" के भाग-12 किताब का विमोचन भी किया.

9- लैपटॉप नहीं बल्कि लोगों को बांटी जाएगी नगदी

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि साल 2017 में बीएसपी की सरकार बनेगी तो लैपटॉप नहीं बांटे जाएंगे बल्कि लोगों को नगदी दी जाएगी, जिससे वह अपनी जरूरत के मुताबिक धन खर्च कर सकें. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बीएसपी सरकार में अब पार्क और स्मारक नहीं बनाए जाएंगे, क्योंकि पिछली सरकार में यह काम पूरा हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget