एक्सप्लोरर

आज यूपी-उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी BJP

नई दिल्ली: आज दिल्ली में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक है. राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी.

पंजाब-गोवा के लिए पहली लिस्ट जारी

बीजेपी इससे पहले पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. दोनों ही राज्यों में एक चरण में चार फरवरी को चुनाव होने हैं.

पंजाब में बीजेपी ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है. वहीं, गोवा में बीजेपी ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं, जबकि गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं.

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे चुनाव

यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग होगी. तीसरें चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोटिंग होगी. चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी. छठें चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर चार मार्च को वोटिंग होगी. सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर आठ मार्च को वोटिंग होगी.

उत्तराखंड में 15 फरवरी को होंगे चुनाव

उत्तराखंड में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को कराए जाएंगे. चुनावों का नोटिफिकेशन 20 जनवरी 2017 को जारी होगा. वहीं नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी होगी. 28 तारीख को नामों की छंटाई होगी. 11 मार्च को सभी राज्यों के वोटों की गिनती एक साथ की जाएगी.

यह भी पढ़ें

यूपी में ओवैसी का चुनावी आगाज, सपा पर किया तीखा हमला

सपा में संग्राम: जब्त हो सकता है ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह, सोमवार को आ सकता है EC का फैसला

पंजाब: कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, सिद्धू और परगट सिंह का नाम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget