एक्सप्लोरर

जिन अल्पसंख्यक लोगों ने मुझे वोट दिया, वो मेरे लिए आशीर्वाद है- वरूण गांधी

बीजेपी सांसद वरूण गांधी ने कहा, 'अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन ये भी सच है जिन अल्पसंख्यक लोगों ने मुझे वोट दिया, वो मेरे लिये आशीर्वाद है.'

पीलीभीत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य वरूण गांधी ने कहा है कि उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन जो भी मिला, वह उनके लिए आशीर्वाद है. वरूण अपने निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं. उन्होंने कहा, 'अल्पसंख्यक समुदाय का वोट अधिक नहीं मिला लेकिन ये भी सच है जिन अल्पसंख्यक लोगों ने मुझे वोट दिया, वो मेरे लिये आशीर्वाद है.'

उन्होंने कहा, 'बहुत से अल्पसंख्यक मेरा साथ दे रहे थे, मेरा प्रचार कर रहे थे. उनको अपने समाज में ताने दिए जा रहे थे, फिर भी वे डगमगाए नहीं और मुझे जी जान से चुनाव लड़ाया.' वरूण ने कहा कि अब वह पीलीभीत को छोडऩे वाले नहीं हैं. तीस-चालीस साल तक तो कहीं जाने वाले नहीं, पीलीभीत के लोगों की ही सेवा करेंगे. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की.

मुस्लिमों के बीच पैठ बना रही बीजेपी

बीजेपी ने मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी चहल कदमी तेज कर दी है. बीजेपी नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. बीजेपी के नेता मुस्लिमों की समस्याओं को सुन रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में बैठक कर रहा है. पार्टी के लोग मुस्लिम लोगों को रोजगार आदि में मदद कर रहे हैं और उनके कामों को कराने के लिए अफसरों के पास भी पहुंच रहे हैं.

मेनका गांधी का बयान रहा था चर्चा में

बीजेपी सांसद और वरुण गांधी की मां मेनका गांधी ने चुनाव के दौरान एक सभा में कहा था कि, 'मैं जीत रही हूं. लोगों की मदद और प्यार से मैं जीत रही हूं. लेकिन अगर मेरी जीत मुसलमानों के बिना होगी तो बहुत अच्छा नहीं लगेगा. क्योंकि इतना मैं बता देती हूं कि फिर दिल खट्टा हो जाता है. फिर जब मुसलमान आता है काम के लिए, फिर मैं सोचती हूं कि रहने ही दो... क्या फर्क पड़ता है. आखिर नौकरी सौदेबाजी भी तो होती है. ये नहीं है कि हम सब महात्मा गांधी की छठी औलाद हैं कि हम आएंगे और केवल देते ही जाएगे, देते ही जाएंगे और इलेक्शन में मार खाते जाएंगे. ये जीत आपके बिना भी होगी, आपके साथ भी होगी."

इस बयान के कारण मेनका गांधी को नोटिस भी जारी हुआ था. हालांकि उन्होंने कहा था कि ये एडिटेड वीडियो है और एक हिस्से को ही दिखाया जा रहा है. उन्होंने चुनाव जीतने के बाद साफ तौर पर कहा था कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और सबका साथ सबका विकास की नीति पर ही काम होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: आली गांव के सैकड़ों घर और दुकानों को UP सिंचाई विभाग की नोटिस, जानें क्यों?
दिल्ली: आली गांव के सैकड़ों घर और दुकानों को UP सिंचाई विभाग की नोटिस, जानें क्यों?
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
CEC SIR विवाद के बीच CJP पर भड़के अठावले, बोले- 'कॉकरोच नाम नहीं...'
CEC SIR विवाद के बीच CJP पर भड़के अठावले, बोले- 'कॉकरोच नाम नहीं...'
CEC की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने पहले ही जताई थी असहमति, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
CEC की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने पहले ही जताई थी असहमति, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget