एक्सप्लोरर

बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अयोध्या में भगवान राम का नहीं, बल्कि महात्मा बुद्ध का बने मंदिर

फायरब्रांड सांसद सावित्री बाई फुले ने योगी सरकार द्वारा संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए इसे ग़लत करार दिया है. उनका साफ़ आरोप है कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा पाने में नाकाम सरकार मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने की सियासत कर रही है

इलाहाबाद: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बहराइच से बीजेपी की सांसद सावित्री बाई फुले ने एक और विवादित बयान देकर सियासी हड़कंप मचाया है. सावित्री बाई फुले ने कहा है कि अयोध्या में भगवान राम के बजाय गौतम बुद्ध का मंदिर बनना चाहिए. उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट को भी अयोध्या में महात्मा बुद्ध का मंदिर बनाए जाने का ही आदेश देना चाहिए, क्योंकि वहां हुई खुदाई के दौरान बुद्ध की प्रतिमा मिली थी.

फायरब्रांड सांसद सावित्री बाई फुले ने योगी सरकार द्वारा संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए इसे ग़लत करार दिया है. उनका साफ़ आरोप है कि आम जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा पाने में नाकाम सरकार मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलने की सियासत कर रही है और इससे किसी को कुछ हासिल होने वाला नहीं है.

इलाहाबाद में पूनम संत महिला व विकास समिति द्वारा संविधान में बहुजन व अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकार और उनकी भूमिका विषय पर हुए सेमिनार में शामिल होने आई सांसद सावित्री बाई फुले ने मीडिया से की गई बातचीत में कहा कि देश में जब भी चुनाव नजदीक आता है, कुछ लोग मंदिर मस्जिद का राग अलापकर अपनी सियासी रोटियां सेंकना शुरू कर देते हैं.

कई राज्यों में विधानसभा और केंद्र में लोकसभा के चुनाव सर पर होने की वजह से फिर से मंदिर राग अलापा जाना शुरू हो गया है. उनके मुताबिक़ मंदिर मस्जिद से किसी का पेट नहीं भरता है, इसलिए लोगों के सम्मान-अधिकार और रोजगार के साथ उन्हें मिलनी वाली मूलभूत ज़रूरतों के बारे में बात होनी चाहिए. सावित्री बाई ने दावा किया कि जनता से जुड़े सवालों को लेकर वह सोलह दिसम्बर से लखनऊ से एक बड़े अभियान की शुरुआत करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget