एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद बोले- योगी जी, आपके मंत्री और अधिकारी ही आपकी छवि खराब कर रहे हैं

मुख्यमंत्री जी, आपके ही मंत्री और अधिकारी आपकी छवि ख़राब कर रहे हैं. ऐसा विपक्ष के किसी नेता ने योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं कहा है. ये आरोप तो बीजेपी के सांसद का है. मऊ से लोकसभा के एमपी हरिनारायण राजभर की एक चिट्ठी ने खलबली मचा दी है.

लखनऊ: मुख्यमंत्री जी, आपके ही मंत्री और अधिकारी आपकी छवि ख़राब कर रहे हैं. ऐसा विपक्ष के किसी नेता ने योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं कहा है. ये आरोप तो बीजेपी के सांसद का है. मऊ से लोकसभा के एमपी हरिनारायण राजभर की एक चिट्ठी ने खलबली मचा दी है. यूपी के सीएम से उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल की शिकायत की है. सांसद ने अनुपमा पर जूते मोज़े ख़रीदने में हेराफेरी के आरोप लगाए हैं. राजभर की मानें तो मंत्री ने अपने क़रीबी लोगों को ठेके दे दिए.

कैराना और नूरपुर सीटों पर बीजेपी ने इनको बनाया अपना उम्मीदवार

अनुपमा जायसवाल यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री हैं. उनके पास बाल विकास और पुष्टाहार विभाग भी है. पहली से आठवीं क्लास तक के स्कूल बेसिक शिक्षा में आते हैं. सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को जूते मोज़े और स्वेटर देने की योजना शुरू की. क़रीब डेढ़ करोड बच्चों को एक जोड़ी जूते और मोज़े दिए गए.

बीजेपी सांसद हरिनारायण राजभर ने इसी मामले में मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. पूरी कहानी बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को 8 मई को चिट्ठी भी भेज दी है. राजभर लिखते हैं “जूते और मोज़े के टेंडर में भारी अनियमितता विभाग और विभागीय मंत्री द्वारा किया जा रहा है.”

यूपी: नए एमएलसी ने ली शपथ लेकिन बहुमत अब भी समाजवादी पार्टी के पास

बीजेपी सांसद ने सीएम से अनुपमा की गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने तो अपने जिले मऊ में 10 महीनों से पुष्टाहार की सप्लाई बंद होने का भी आरोप लगाया है. इन आरोपों पर मंत्री अनुपमा का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक के चुनावी दौरे पर हैं.

मऊ से बीजेपी के एमपी हरिनारायण राजभर से पहले भी कुछ मंत्री, सांसद और विधायक भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं. कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर तो घूस के रेट बढ़ जाने की बात कई बार कह चुके हैं . बीजेपी के एक और सांसद छोटेलाल खरवार की मानें तो डीएम, एसपी समेत सभी अधिकारी बेलगाम हो गए हैं.

बीजेपी सांसद बोले- योगी जी, आपके मंत्री और अधिकारी ही आपकी छवि खराब कर रहे हैं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget