एक्सप्लोरर

सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करा रही है बीजेपी, पास होने पर ही मिलेगा 2019 में टिकट

बीजेपी की गोपनीय टीम अपने सांसदों का रिपोर्टकार्ड तैयार कर रही है. टीम पड़ताल कर रही है कि किस सांसद ने चार सालों में क्या काम किया है. फिलहाल ये टीम बुंदेलखंड के सांसदों का काम जांच रही है.

कानपुर: बीजेपी की गोपनीय टीम अपने सांसदों का रिपोर्टकार्ड तैयार कर रही है. टीम पड़ताल कर रही है कि किस सांसद ने चार सालों में क्या काम किया है. फिलहाल ये टीम बुंदेलखंड के सांसदों का काम जांच रही है.

टीम ये देख रही है कि कौन सांसद जनता के बीच रहा, जनता के साथ उसका व्यवहार कैसा रहा, इलाके में उसकी लोकप्रियता कितनी है, सासंद निधि का इस्तेमाल कैसे किया गया, आदि. इन्हीं बिन्दुओं के आधार पर तय होगा कि 2019 में उसे टिकट मिलेगा या नहीं.

'बीजेपी समर्थक बच्चों संग घूमने चले गए इसलिए हार गए कैराना और नूरपुर'

जानकारी के मुताबिक इस टीम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है. इसमें कुछ संघ के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है. कानपुर-बुंदेलखंड की 10 सीटों में से 9 सीटें बीजेपी के पास हैं और बीजेपी इन्हें गंवाना नहीं चाहती है. बीजेपी सांसदों में इस बात को लेकर कौतुहल की स्थिति बनी हुई है कि कौन सी टीम उनके क्षेत्र में काम कर रही है.

आने वाले 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे हैं. इस दौरान वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. इस दौरान वह जनता के मूड को समझने की कोशिश करेंगे.

सीएम योगी के दौरे से पहले टॉयलेट की टाइल्स को भी करा दिया भगवा

बीजेपी कानपुर संसदीय सीट को वीआईपी सीट बनाने के मूड में दिख रही है. पार्टी इस बात को अच्छी तरह से समझ रही है कि शहर में ऐसा कोई नेता नहीं है जो महागठबंधन को टक्कर दे सके. इसके लिए बीजेपी ने इसे वीआईपी सीट बनाने का फार्मूला खोजा है.

कानपुर से किसी बड़े नेता के चुनाव लड़ने की संभावना है. दरअसल कानपुर से पूरे बुंदेलखंड को संचालित किया जा सकता है इस वजह से पार्टी की निगाहें इस सीट पर टिकी हैं. अब देखना ये होगा कि किस सांसद का पत्ता कटेगा और किसे 2019 के लिए हरी झंडी मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget