एक्सप्लोरर

MP चुनाव: राहुल की आंख मारने वाली फोटो के साथ बीजेपी का विज्ञापन, लिखा- यही है कांग्रेस की हकीकत

बीजेपी ने अपने विज्ञापन में कहा है कि जब नीयत में खोट हो, तो आंखें बयां कर देती है. यह लेखा जोखा है उस पार्टी का, जिसने जनता को गुमराह करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान रखा है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आंख मारने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाने का किस्सा एक बार फिर चर्चा में है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसी बहाने बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी ने समाचार पत्रों को दिए गए विज्ञापनों में गले लगाने वाले फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है 'कांग्रेस के वादे' और आंख मारने वाले फोटो के साथ लिखा है कांग्रेस की 'हकीकत'.

साथ ही बीजेपी ने अपने विज्ञापन में कहा, ''जब नीयत में खोट हो, तो आंखें बयां कर देती है. यह लेखा जोखा है उस पार्टी का, जिसने जनता को गुमराह करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान रखा है. जिसने 50 साल देश को हवाई वादों से भरमाया.''

पार्टी ने आगे कहा, ''जो आज फिर, प्रलोभनों के नए पुलिंदे को वचन के आवरण में बेचने आए हैं. यह वही लोग हैं जो चुनाव से छह महीने पहले दिखाई देते हैं और चुनाव के बाद नदारद. जो 15 साल में अच्छे विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सके वो बीजेपी सरकार की लोकप्रिय योजना को नए कलेवर में आपको ही परोस रहे हैं.''

MP चुनाव: कांग्रेस का वादा, सत्ता में आए तो सरकारी परिसरों में RSS की शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाएंगे

आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने के मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया था. उसके ठीक बाद उन्होंने आंख मारी थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उन्होंने आंख किसे मारी. राहुल की दोनों तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. कांग्रेस के विरोधी दलों ने राहुल के इस कदम की खूब आलोचना की थी.

मध्य प्रदेश चुनाव: शिवराज का कांग्रेस पर तंज, गाया- करवटें बदलते रहें सारी रात हम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget