एक्सप्लोरर

BSP की छवि खराब करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है BJP: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी पार्टी के एक खाते में 104 करोड़ रुपये जामा होने के बारे में जो पता लगाया है, वह पूरे हिसाब-किताब के साथ नियमत: कराया गया था. लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी, बीएसपी की छवि खराब करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है.

BSP की छवि खराब करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है BJP: मायावती

बीएसपी प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मांग की कि गत 8 नवम्बर को 500 और 1000 रुपये मूल्य के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने से पहले 10 महीने के दौरान बीजेपी द्वारा जमा कराई गई रकम को वह सार्वजनिक करें.

...कि दलित की बेटी के पास आए यूपी की सत्ता

मायावती ने कहा कि पूरे देश में पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जो पैसे आए थे उसे बैंक में जमा कराया गया. उक्त राशि अगस्त, सितम्बर और नवम्बर महीने तक एकत्र हुई थी. बीएसपी प्रमुख ने कहा कि दलित विरोधी लोग यह नहीं चाहते हैं कि दलित की बेटी के पास यूपी की सत्ता आए. एक दलित की बेटी जब आगे बढ़ती है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली स्थित यूनियन बैंक की करोल बाग शाखा में छापेमारी की. छानबीन के दौरान बीएसपी से संबंधित एक खाते में 104 करोड़ रुपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रुपये की राशि जमा कराए जाने का पता चला.

बीएसपी और मेरे परिवार पर आरोप बीजेपी की घिनौनी साजिश: मायावती

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने देश में नोटबंदी के बाद अपने भाई और बीएसपी के खाते में 100 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा किये जाने सम्बन्धी खबरों को उनकी छवि खराब करने की केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की साजिश करार देते हुए आज दावा किया कि नोटबंदी के कारण बौखलाये भगवा दल की इस घिनौनी हरकत से बीएसपी को ही राजनीतिक फायदा होगा.

मायावती ने कहा कि चुनावी वादाखिलाफी और नोटबंदी के कारण हो रही हार से दुखी केन्द्र की बीजेपी नीत नरेन्द्र मोदी सरकार के लोग प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर बीएसपी और उसके सर्वोच्च नेतृत्व की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं.

Mayawati

सदस्यता शुल्क को एक ‘नियमित प्रक्रिया’ के तहत कराया बैंक में जमा

उन्होंने कहा कि कल कुछ चैनलों और अखबारों के जरिये बीएसपी द्वारा बैंक में जमा करायी गयी धनराशि के बारे में जो खबर आई है, उस बारे में उनका कहना है कि बीएसपी ने अपने नियमों के मुताबिक ही एकत्र सदस्यता शुल्क को एक ‘नियमित प्रक्रिया’ के तहत हमेशा की तरह बैंक में जमा कराया है.

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि बड़े मुद्रा नोटों में सदस्यता शुल्क को रखने से धन लाने-ले जाने में आसानी होती है. वह खुद इस धनराशि का हिसाब-किताब करती हैं. चूंकि वह अगस्त, सितम्बर और आधे नवम्बर तक उत्तर प्रदेश में ही रहीं. इसी बीच, आठ नवम्बर को नोटबंदी का ऐलान हो गया. उसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर पूरे देश से आयी सदस्यता शुल्क का हिसाब देखा और फिर उस धनराशि को बैंक में जमा कराया. इसमें कुछ गलत नहीं किया गया.

पार्टी और परिवार के लोगों के बारे में घिनौनी हरकत

मायावती ने दावा किया कि सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने एसपी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बीजेपी के षड्यंत्र का जो पर्दाफाश किया, उससे बीजेपी के लोग बुरी तरह बौखला गये हैं, इसी कारण उन्होंने कल ही हमारी पार्टी और परिवार के लोगों के बारे में घिनौनी हरकत की है. इससे बीएसपी को और भी राजनीतिक फायदा होगा. ये लोग घर बैठे हमारी सरकार बनाने वाले हैं. इसके लिये मैं उनका आभार प्रकट करती हूं.

प्रवर्तन निदेशालय ने बीएसपी से संबंधित एक खाते में 104 करोड़ रूपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड़ रूपये की भारी-भरकम राशि जमा कराए जाने का पता लगाया है. जांच और सर्वेक्षण अभियान के तहत कल यूनियन बैंक की दिल्ली स्थित करोल बाग शाखा में छानबीन के दौरान पाया गया कि नोटबंदी के बाद इन दो खातों में बड़े पैमाने पर रकम जमा कराई गई.

r sbx mayawati anand brother vo 2612 MI.00_00_51_05.Still001

मायावती ने कहा कि उनके छोटे भाई आनन्द कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक उनका कहना है कि उन्होंने भी आयकर के नियमों के अनुरूप ही बैंक में धनराशि जमा करायी है. इसे बवंडर बनाया जा रहा है. इस सबको बीजेपी के लोग कुछ अखबारों और चैनलों से ऐसे प्रदर्शित करा रहे हैं जैसे यह काला धन हो. उन्होंने दावा किया कि उन्हें खास सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि बीजेपी बीएसपी के प्रभावशाली लोगों को शिथिल करने के लिये सरकारी मशीनरी का दुरपयोग कर उन्हें परेशान कर सकती है. कुछ को परेशान किया भी जा रहा है.

BSP और आनन्द कुमार के खातों में धन जमा होने की बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस अवधि में बीएसपी और आनन्द कुमार के खातों में धन जमा होने की बात कही जा रही है, उसी दौरान बीजेपी सहित अन्य पार्टियों ने भी अपना धन बैंकों में जमा कराया है, लेकिन उनकी चर्चा नहीं होती है और ना ही मीडिया में खबरें आती हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी यह बताएं कि अगर उनमें थोड़ी सी भी सचाई और ईमानदारी है तो वे अपनी पार्टी के आठ नवम्बर से पहले के 10 महीनों के दौरान और नोटबंदी के बाद खाते में जमा कराये गये धन तथा खरीदी गयी सम्पत्ति के बारे में खुलासा करें.

मायावती ने कहा कि दलित विरोधी मानसिकता रखने वाली बीजेपी और जातिवादी मानसिकता वाले अन्य लोग यह कतई नहीं चाहते हैं कि एक दलित वर्ग की बेटी के हाथों में देश और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी आये.

BSP की छवि खराब करने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है BJP: मायावती

BSP को नुकसान पहुंचाने के लिये साजिश

मायावती ने ताज कॉरिडोर प्रकरण पर भी खुलकर बोलते हुए कहा कि लोकसभा और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान बीएसपी को नुकसान पहुंचाने के लिये साजिश के तहत अक्सर ताज कॉरिडोर प्रकरण का इस तरह जिक्र किया जाता है जैसे बीएसपी मुखिया ने उसमें कोई बड़ा घोटाला किया हो. उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ताज प्रकरण के बारे में अक्सर बोलते हैं. अब केन्द्र में उनकी पार्टी की सरकार है, अब वह देख लें कि मामला क्या है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सचाई यह है कि ताज कॉरिडोर परियोजना कुल 175 करोड़ रुपये की थी. बीएसपी सरकार के कार्यकाल में उस पर केवल 17 करोड़ रुपये का काम हुआ था. उस वक्त केन्द्र में बीजेपी नीत सरकार थी.

उन्होंने कहा कि ताज गलियारा मामले का बीएसपी के सर्वोच्च नेतृत्व से दूर-दूर तक सम्बन्ध नहीं रहा. उनके सामने इसकी कोई फाइल भी नहीं रखी गयी थी, और ना ही किसी फाइल पर उनके हस्ताक्षर हैं. अगर इस प्रकरण में उस दौरान कोई घपला हुआ तो वह केन्द्र की तत्कालीन बीजेपी सरकार और उसकी संस्था द्वारा किया हुआ माना जाएगा.

2017 में भी बनने जा रही है BSP की पूर्ण बहुमत की सरकार

मायावती ने कहा, ‘‘इन साजिशों, हरकतों और हथकंडों से यह बात साबित हो जाती है कि साल 2007 की तरह 2017 में भी बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. साल 2007 में भी उन्होंने मेरे तथा मेरे भाइयों और रिश्तेदारों के खिलाफ इससे भी कई गुना ज्यादा घिनावनी हरकतें की थीं. लेकिन इससे उन्हें मिलेगा कुछ नहीं.’’ संवाददाताओं के एक सवाल पर बीएसपी मुखिया ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ सबसे पहले उन्होंने ही आवाज उठायी थी, इसीलिये उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget