एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव: यूपी के सियासी रण में BJP ने उतारी मंत्रियों की फौज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रण में चार चरण का मतदान हो चुका है और अभी तीन चरण बाकी हैं. यह तीनों चरण पूर्वाचल में होने हैं, लिहाजा बीजेपी ने अपने केन्द्रीय मंत्रियों की फौज यहां उतार दी है. गृह मंत्री राजनाथ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत आधा दर्जन मंत्रियों की जनसभाएं शनिवार को होनी है.

राजनाथ सबसे पहले बस्ती जिले की हरैया विधानसभा में जनसभा करेंगे उसके बाद फैजाबाद की गोसाईगंज विधानसभा, बलरामपुर की उतरौला विधानसभा, बहराइच जिले की पयागपुर व महसी विधानसभा समेत पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा नितिन गडकरी देवरिया की बरहज विधानसभा, आजमगढ की फूलपुर पवई विधानसभा समेत बलिया फेफना विधानसभा में जनसभाएं करेंगे.

फैजाबाद और बहराइच में में जनसभाओं को संबोधित करेंगी उमा भारती

केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी संतरविदासनगर जिले की भदोही, मिजार्पुर की मझवां विधानसभा, चन्दौली मुगलसराय समेत गाजीपुर जिले की जंगीपुर विधानसभा में सभाएं करेंगे. वहीं बीजेपी की फायर ब्राण्ड नेत्री उमा भारती फैजाबाद और बहराइच में जनसभाओं को संबोधित करेंगी.

लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ी केन्द्रीय मंत्री स्मिृति ईरानी अमेठी में तीन जनसभा करेंगी. इसके अतिरिक्त साध्वी निरंजन सुल्तानपुर और भदोही में, मनोज सिन्हा गाजीपुर में जनसभा करेंगे.

यूपी चुनाव: आखिरी चरण में पार्टी का प्रचार करेंगे मुंबई BJP के नेता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित महाराष्ट्र निकाय चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी की मुंबई इकाई के कुछ नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे और सातवें चरणों के लिए पार्टी का प्रचार करेंगे. मुंबई बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की 30 सदस्यों वाली एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है.

पार्टी की मुंबई इकाई के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘मुंबई और महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है. हम उत्तर प्रदेश में अपने भाइयों और बहनों को समझाएंगे कि वे बीजेपी के लिए वोट करें, क्योंकि बीजेपी को देश में विकास की एकमात्र उम्मीद है.’’ मिश्रा ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वाराणसी, मढ़ियाहू, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जैसे जिलों और तहसीलों में प्रचार करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget