एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: बीजेपी ने दी सरकार गिराने की धमकी, कमलनाथ बोले- कोई शक है तो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सदन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यदि ऊपर से हमारे नंबर एक और नंबर दो नेताओं का आदेश हुआ तो कमलनाथ की सरकार 24 घंटे नहीं चलेगी. जवाब में कमलनाथ ने कहा कि यदि बीजेपी को कुछ शक हो तो आज ही मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कर लें.

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्य विपक्षी दल बीजेपी को चुनौती देते हुए विधानसभा में कहा कि यदि आपको मेरी सरकार की स्थिरता पर कोई शक है तो आज ही सदन में मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं. यह बात उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव द्वारा उनकी सरकार बीजेपी के दो शीर्ष नेताओं के आदेश पर 24 घंटे के अंदर गिराने की दी गई धमकी पर कही. इसके अलावा, कमलनाथ ने कहा कि हमारे विधायक बिकाऊ नहीं हैं और मेरी सरकार पूरे पांच साल दम से चलेगी. कांग्रेस विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कुणाल चौधरी और विनय सक्सेना द्वारा प्रदेश सरकार के हवाई जहाज और हेलीकाप्टर पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सदन में कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि यदि ऊपर से हमारे नंबर एक और नंबर दो नेताओं (स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की ओर संकेत करते हुए) का आदेश हुआ तो कमलनाथ की सरकार 24 घंटे नहीं चलेगी.

इसके जवाब में कमलनाथ ने कहा कि यदि इन्हें (बीजेपी नेताओं) कुछ शक हो तो आज ही मेरी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कर लें. इस पर बसपा विधायक रामबाई सिंह ने कहा कि कमलनाथ की सरकार अंगद के पांव की तरह है. चाहे ऊपर का या और ऊपर का आदेश आये, इसे कोई नहीं हिला सकता. इससे पहले, विपक्षी दल बीजेपी द्वारा बार-बार उनकी सरकार कभी भी गिर जाने के तंज से व्यथित होकर कमलनाथ ने कहा कि शुरू से बीजेपी नेता कह रहे हैं कि मेरी सरकार गिर रही है. मैं स्पष्ट कर दूं कि हमारे विधायक बिकाऊ नहीं है. उन्होंने सत्तापक्ष के सदस्यों की मेजों की थपथपाहट के बीच आगे कहा कि हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी और दम से चलेगी. मध्य प्रदेश का एक नया इतिहास बना कर रहेगी. प्रदेश के विकास का एक ऐसा नक्शा बनेगा जो हर वर्ग की खुशहाली का होगा.

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि जब आप रोज ढोलकी बजाते रहेंगे कि अल्पमत की सरकार है, तो एक बार हो जाए. विपक्ष चाहे तो वह कभी भी सरकार का बहुमत परीक्षण कर ले. हम आज ही इसके लिए तैयार हैं. कमलनाथ ने कहा, ''मैंने अपने राजनीतिक जीवन में स्वच्छता को सर्वोच्चता में रखा है और इसका उदाहरण पेश किया. उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक जीवन में उन पर आज तक कोई उंगली नहीं उठा पाया, न ही कोई आरोप लगा पाया.'' उन्होंने कहा, ''मैं 40 साल सांसद रहा और केन्द्र में कई विभागों का मंत्री रहा. मेरा हमेशा प्रयास रहा कि मेरा राजनीतिक जीवन स्वच्छता का एक उदाहरण बने. मंत्री के रूप में लोगों के हितों और मध्य प्रदेश के हितों का सदैव मैंने संरक्षण किया.''

कमलनाथ ने कहा, ''मुझे बड़ी वेदना और दु:ख हुआ जब प्रदेश सरकार के हवाई जहाज बेचने के निर्णय को लेकर मुझ पर सवाल उठाए गए. उन्होंने कहा कि हवाई जहाज और हेलीकाप्टर बेचने का फैसला मेरा नहीं था. यह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार का था. उनकी कैबिनेट ने इसका निर्णय लिया था.'' उन्होंने कहा, ''मैं स्वच्छता की राजनीति करता हूं.'' कमलनाथ ने कहा, ''पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आदत होगी आरोपों की, लेकिन मुझे अपने राजनीतिक जीवन में आरोपों का कोई अनुभव नहीं है. क्योंकि मैंने कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे कि लोग मुझसे सवाल करें. इसलिए कोई मुझ पर आरोप लगाता है तो तकलीफ होना स्वाभाविक है.''

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के भविष्य पर कुमारस्वामी ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget