एक्सप्लोरर

सिद्धू के बचाव में आये दिग्विजय, कहा- पाकिस्तान को लेकर दोहरा रवैया अपना रही है बीजेपी

दिग्विजय ने कहा, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को गले लगाया था. मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को गले लगा चुके हैं.

इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर बीजेपी के तीखे हमले झेल रहे पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का बचाव किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान को लेकर दोहरा रवैया अपना रही है. दिग्विजय ने कहा, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को गले लगाया था. मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को गले लगा चुके हैं. तब तो बीजेपी ने इन गलबंहियों का स्वागत किया था.

राज्यसभा सांसद ने कहा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के हालिया शपथ ग्रहण समारोह में उनके मित्र के नाते सिद्धू पड़ोसी देश चले गये, तो अब बीजेपी को बड़ी तकलीफ हो रही है. यह बीजेपी का दोहरा मापदंड है. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के मुकाबले पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में जीडीपी की वृद्धि दर अधिक थी.

दिग्विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बात स्वीकार करनी चाहिये. उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में हुए व्यापम घोटाले के गिरोहबाज जगदीश सगर ने राज्य लोक सेवा आयोग के जरिये भी अपात्र उम्मीदवारों की नियुक्तियां अहम सरकारी पदों पर करायी हैं.

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बाजवा ने कहा- शहीदों के परिवार से माफी मांगे सिद्धू

दिग्विजय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा, राज्य लोक सेवा आयोग के नियुक्ति घोटाले की दलाली के हिसाब-किताब से जुड़ी सगर के डायरी के कुछ पन्ने सामने आये हैं. इन पन्नों में सगर ने कुछ जगहों पर 'मामाजी' लिखा है. आप जानते ही हैं कि प्रदेश में मामाजी किसे कहा जाता हैं.

अमरिंदर ने सुषमा को चिट्ठी लिखकर की सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने की मांग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने एक सवाल पर इस बात से इनकार किया कि मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उनकी पार्टी प्रयास कर रही है कि सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों का महागठबंधन तैयार किया जाये. उन्होंने कहा, फिलहाल इस सिलसिले में महागठबंधन जैसी कोई बात नहीं है. हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा सीटों को लेकर तालमेल बनाने पर कुछ क्षेत्रीय दलों से चर्चा जरूर कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget