एक्सप्लोरर

बीजेपी को रेप के आरोपी विधायक को निकालने में लगे 788 दिन, जानिए- कैसे पीड़िता की शिकायतों की अनदेखी की गई

इंसाफ के इंतजार में उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ज़िंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने रेप का आरोप लगने के 788 दिन बाद जाकर अपने विधायक सेंगर के खिलाफ एक्शन लिया है. सेंगर को पार्टी से निकाल दिया गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल ला देने वाले उन्नाव गैंगरेप मामले में बीजेपी ने अपने विधायक और इस केस के मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ आखिरकार 788 दिन बाद एक्शन लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने आज उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है. उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने 4 जून 2017 को आरोप लगाया था कि उसका बीजेपी के विधायक कुलदीप सेंगर के घर पर बलात्कार किया गया. पीड़िता ने कहा था कि वह अपने एक पड़ोसी के साथ नौकरी दिलाने में मदद के लिए विधायक के पास गई थीं जब उनके साथ वहां रेप किया गया.

सेंगर के खिलाफ आरोप लगने के बाद से ही विपक्षी पार्टियां बीजेपी से सेंगर को पार्टी से निकालने की मांग कर रही थी, लेकिन बीजेपी इस मामले पर कुछ भी कहने से अब तक बच रही थी लेकिन आखिरकार 788 दिन बाद बीजेपी अपने ही विधायक के खिलाफ एक्शन लेने पर मजबूर हुई. ऐसे में आइए जानते हैं इस केस में अब तक क्या क्या हुआ है.

1- लड़की ने आरोप लगाया कि 4 जून 2017 को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ रेप किया.

2-रेप पीड़िता और बीजेपी के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक ही गांव मांखी में रहते है.

3- ये गांव लखनऊ से करीब 70 किलोमीटर दूर उन्नाव जिले के मियागंज ब्लाक में पड़ता है

4- दोनों ही ठाकुर बिरादरी के है और गाँव में घर भी आस पास है।

5- 11 जून 2017 को रेप पीड़िता गांव के ही एक लड़के शुभम सिंह के साथ गायब हो गयी.

6-इस मामले में उसके घरवालों ने शुभम और अवधेश तिवारी पर मुकदमा दर्ज किया।

7-21 जून को लड़की बरामद हो गयी. अगले दिन पीड़िता ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि ब्रजेश यादव, अवधेश और शुभम ने उसके साथ गैंग रेप किया.

8- तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए. सभी आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के समर्थक बताये जाते हैं. 1 जुलाई 2017 को इस केस में चार्जशीट दायर हुई.

9- 22 जुलाई को पीड़िता ने पीएम से लेकर सीएम ऑफिस को चिट्ठी लिख कर बताया कि विधायक ने भी उसका रेप किया है.

10- पीड़िता ने उन्नाव के एसपी से लेकर कई बड़े पुलिस अफसरों को भी ये बात बतायी.

11- 30 अक्टूबर को विधायक के लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के खिलाफ मांखी थाने में मानहानि का केस किया।

12- पीड़िता के घरवालों ने विधायक को रावण बताते हुए पोस्टर लगाए थे. पीड़िता के चाचा पर भी विधायक के समर्थकों ने अलग से मानहानि का एक मुकदमा किया. ये बात 11 नवंबर की है.

13- 22 फरवरी 2018 को पीड़िता ने उन्नाव की जिला अदालत में याचिका दायर की. याचिका में कहा गया कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उसके साथ रेप किया.

14- शुभम की मां शशि सिंह नौकरी के बहाने बहला फुसला कर उसे एमएलए के यहां ले गयी थी.

15- 3 अप्रैल 2018 को जब पीड़िता के घरवाले कोर्ट में सुनवाई के बाद गांव लौट रहे थे तो एमएलए के भाई अतुल सिंह सेंगर और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया. खूब पीटा और फिर डायल 100 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस के सामने भी पीड़िता के पिता को पीटा.

16- पुलिस बुरी तरह घायल पीड़िता के पिता को अस्पताल ले आयी. मांखी थाने ले पुलिसवालों ने पीटने वालों को पकड़ने के बदले पीड़िता के पिता पर आर्म्स ऐक्ट और मार पीट का केस कर दिया.

17- अगले दिन जब पीड़िता ने उन्नाव के डीएम से मिल कर सारी बात बतायी. विधायक के चार समर्थकों विनीत, बऊवा, शैलू और सोनू पर केस मारपीट का केस हुआ. लेकिन पुलिस ने ना तो आरोपियों को गिरफ्तार किया और ना ही विधायक के भाई पर एफआईआर किया.

18- 4 अप्रैल की शाम को पीड़िता के पिता को जेल भेज दिया गया।जेल में उनकी हालात दिन-ब-दिन खराब होती गई, 9 अप्रैल पीड़िता के पिता की मौत हो गयी. इसके बाद उन्नाव की पुलिस ने डैमेज कंट्रोल के लिए चारो आरोपियों और विधायक के भाई को गिरफ्तार कर लिया.

19- लापरवाही के आरोप में मांखी थाने के प्रभारी समेत छह पुलिस वाले निलंबित कर दिए गए. 13 अप्रैल 2018 को सीबीआई ने सुबह 4 बजे कुलदीप सेंगर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया बाद में शाम को कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया.

20- अगले दिन 14 अप्रैल 2018 मामले की अन्य आरोपी शशि सिंह गिरफ्तार. शशि पर आरोप नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को विधायक से मिलाया.

21- 11 जुलाई 2018 को सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की. इसमें विधायक कुलदीप सेंगर का नाम था.

22- 13 जुलाई 2018 को पुलिस ने दूसरी चार्जशीट फाइल की. इसमें कुलदीप सेंगर, उसके भाई और तीन पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों को नाम शामिल था.

23- 18 अगस्त 2018 को उन्‍नाव रेप केस में सीबीआई के मुख्‍य गवाह यूनुस की संदिग्ध हालात में मौत हो गई.

24- 28 जुलाई 2019 को रायबरेली में सड़क हादसे में पीड़िता और वकील घायल, पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई.

25- 1 अगस्त को केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया साथ ही पीड़िता और उसके घायल वकील को दिल्ली इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. आज ही बीजेपी विधायक सेंगर को पार्टी से निकाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget