एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में मात्र 30 रुपये के विवाद में बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर दाग दी गोली

नोएडा में एक्सप्रेस वे थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन को मामूली विवाद के चलते गोली मार दी. घटनाक्रम के मुताबिक हमलावरों ने पेट्रोल भराने के बाद 30 रुपये कम दिये थे, जिसे लेकर काफी बहस हो गई थी

नोएडा. नोएडा के एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने सेल्समैन को गोली मार दी. दो युवक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डलवाने आए थे, उन्होंने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और सेल्समेन को 70 रुपये देने लगे. इसी बात को लेकर सेल्समैन और युवकों में बहस हो गई. बहस के दौरान बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी और फरार हो गए. आनन-फानन में सेल्समैन को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है.

30 रुपये न देने पर हो गई बहस

नोएडा में बदमाश बेखौफ हैं और बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला उस समय देखने को मिला. जब नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 133 में पेट्रोल पंप पर दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे और युवकों ने बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए बोला. सेल्समैन पंकज ने बाइक में पेट्रोल डाल दिया और युवक उसको 70 रुपये देने लगे. पंकज ने उनसे 100 रुपये देने की बात कही.

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी

इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक पंकज पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पंकज को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पेट्रोल पंप पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों हमलावरों की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस के अनुसार पूरा विवाद केवल पेट्रोल भरवाने के पैसे को लेकर हुआ था और यह केवल 30 रुपये का था.

ये भी पढ़ें.

मुजफ्फरनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यूपी: हमीरपुर में भू-समाधि के नाम पर साधू भक्तों को दिखा रहा था चमत्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget