एक्सप्लोरर

बिहार: जूनियर इंजीनियर के आवेदन की मेरिट लिस्ट में 'Sunny Leone' टॉप, तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

अव्वल स्थान लाने वाली 'सनी लियोनी' की जन्मतिथि 13 मई, 1991 है, जिनके पिता का नाम लियोना लियोनी है. यही नहीं इस परिणाम में तीसरे स्थान पर आने वाले का भी नाम अजीब है. मेरिट लिस्ट में तीसरे नंबर पर बीवीसीएक्सजेड नामक अभ्यर्थी है, जिसने 92.89 स्कोर किया है.

पटना: 'सनी लियोनी' अगर कहीं नौकरी करने के लिए आवेदन करें और उसमें अव्वल स्थान ले आएं तो आपको आश्चर्य होगा. लेकिन बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में सहायक अभियंता (जेई) के लिए संविदा पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें 'सनी लियोनी' अव्वल आई हैं.

लोकसेवा अभियंत्रण विभाग में जूनियन इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 17911 अभ्यर्थियों की जानकारी वेबसाइट पर डाली गई है. ये जानकारी स्क्रूटनी के लिए डाली गई है. अभी भर्ती की परीक्षा नहीं हुई है. सही जानकारी वाले उम्मीदवारों की ही भर्ती हो सकेगी क्योंकि प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही भर्ती होती है.

अब इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''नीतीश कुमार की कार्यशैली के चलते सनी लियोनी ने टॉप की बिहार में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा. नीतीश जी ने बिना परीक्षा ‘डिग्री दिखाओ,टीचर बनो’ की नीति अपनाकर शिक्षा का बँटाधार किया. अब वही सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री के आधार पर इंजीनियर नियुक्ति में कर रहे है.''

बिहार: जूनियर इंजीनियर के आवेदन की मेरिट लिस्ट में 'Sunny Leone' टॉप, तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना

पीएचईडी के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आवेदन की मेरिट लिस्ट में 'सनी लियोनी' अव्वल आई हैं, जिसने कुल 98.5 अंक (प्वाइंट) हासिल किए हैं. उनको एजुकेशन (शिक्षा) प्वाइंट में 73.50 अंक मिले हैं और एक्सपेरिएंस (अनुभव) प्वाइंट के रूप में 25 अंक प्राप्त हुए. गौरतलब है कि 214 सिविल इंजीनियर के पदों के लिए संविदा पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें सहायक अभियंताओं से ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए गए थे.

वैसे, अव्वल स्थान लाने वाली 'सनी लियोनी' की जन्मतिथि 13 मई, 1991 है, जिनके पिता का नाम लियोना लियोनी है. यही नहीं इस परिणाम में तीसरे स्थान पर आने वाले का भी नाम अजीब है. मेरिट लिस्ट में तीसरे नंबर पर बीवीसीएक्सजेड नामक अभ्यर्थी है, जिसने 92.89 स्कोर किया है. पीएचइडी के एक अधिकारी ने बताया, "संविदा पर सिविल जूनियर इंजीनियरों के चयन का आधार आम परीक्षाओं से अलग तय किया गया था, जिसमें जमा किए गए प्रमाणपत्रों के आधार पर अंकों का आकलन कर ऑनलाइन सिस्टम द्वारा ही स्कोर (अंक) तैयार हो जाता है."

विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि ऑनलाइन आवेदन में कई लोग गलत निबंधन कर आवेदन पत्र भर देते हैं, जिससे विभाग को परेशानी होती है. उन्होंने कहा, "इस मेरिट लिस्ट के बाद इस पर दावा और आपत्ति के लिए 24 फरवरी तक का समय दिया गया है. दावा, आपत्ति आने के बाद लिस्ट को एक बार फिर से जारी किया जाएगा और अंतिम सूची में दर्ज आवेदकों को प्रमाणपत्र जांच के लिए बुलाकर अंतिम तौर पर चयन किया जाएगा."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
Mathura News: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
मथुरा: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी का सिख वोटर्स पर बड़ा दांव, दफ्तर में लगी महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर
पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी का सिख वोटर्स पर बड़ा दांव, दफ्तर में लगी महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget