एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी यादव राजनीति से नदारद, आरजेडी नेताओं में संशय

लोकसभा नतीजों के बाद से ही तेजस्वी यादव राजनीति से गायब हो गए हैं. विधानसभा के मानसून सत्र में भी तेजस्वी केवल दो दिन में शामिल हुए. किसी चर्चा में भाग नहीं लिया. पार्टी का सदस्यता अभियान भी तेजस्वी की गैरमौजूदगी में चल रहा है.

पटना: बिहार की राजनीति में कभी एकछत्र राज करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पार्टी आज बिहार की सियासत के नेपथ्य में जाती दिख रही है. हमेशा चर्चा में रहने वाले लालू प्रसाद के जेल जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद को देखा जा रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद वह बिहार की राजनीति से गायब हो गए हैं. अब आरजेडी के कार्यकर्ता और नेता भी संशय की स्थिति में हैं. कई वरिष्ठ नेता अब तेजस्वी को नसीहत दे रहे हैं.

लालू के उत्तराधिकारी तेजस्वी को आरजेडी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषणा भी कर दी, लेकिन लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी हार के बाद कहां हैं, किसी को पता नहीं है. लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद वह बिहार से बाहर हैं. वह दो दिनों के लिए पटना आए, चेहरा दिखाया, फिर चले गए.

कुछ दिन पहले तक तेजस्वी को संघर्ष करने की नसीहत देने वाले आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी से जब इस संबंध में पूछा गया, तब उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, "मेरी कौन सुन रहा है. तेजस्वी को राजद की बैठकों में रहना चाहिए था. अब वे कहां हैं, मुझे नहीं पता."

शुक्रवार को आरजेडी के विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव के नहीं आने के बाद पार्टी ने इस बैठक को शनिवार को तक के लिए बढ़ा दिया गया, क्योंकि तेजस्वी ने कहा था कि वह बैठक में आएंगे. शनिवार को राजद कार्यकर्तओं में उत्साह भी था, लेकिन तेजस्वी नहीं आए और बैठक को रद्द करना पड़ा. तेजस्वी के इस तरह से पार्टी को उपेक्षित करने से पार्टी के नेताओं में भी नाराजगी बढ़ने लगी है. आरजेडी के विधायक राहुल तिवारी से जब इस संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी हैं.

करीब एक महीने तक चले विधानसभा के मानसून सत्र में भी विपक्ष के नेता तेजस्वी मात्र दो दिन शामिल हुए, मगर किसी चर्चा में उन्होंने भाग नहीं लिया. इस दौरान विपक्ष चमकी बुखार, बाढ़-सूखा, कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधता रहा.

आरजेडी का सदस्यता अभियान भी बिना नेतृत्व के चल रहा है. आरजेडी के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर दावा करते हुए कहा कि अगर आरजेडी के नेतृत्वकर्ता का पार्टी के प्रति यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा तो पार्टी में टूट हो सकती है. आरजेडी के सूत्र भी बताते हैं कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, यही कारण शिवानंद तिवारी जैसे नेता ने भी चुप्पी साध ली है.

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी भी मानते हैं कि अभी की जो स्थिति है उसमें महागठबंधन कमजोर हुआ है. हमारी पार्टी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता निराशा और हतोत्साह के दौर से जल्द ही उबर जाएंगे. सब ठीक हो जाएगा. शिवानंद ने कहा कि लालू प्रसाद होते तो पार्टी को इस दौर से गुजरना नहीं पड़ता.

इधर, आरजेडी के इस स्थिति पर उनके विरोधी में मजे ले रहे हैं. जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह कहते हैं कि आरजेडी नेतृत्वविहीन हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पार्टी में टूट होना तय है. कुछ लोगों का कहना है कि जो हाल कांग्रेस का है, वही हाल आरजेडी का है. कांग्रेस का नेतृत्व जहां सोनिया गांधी संभाल रही हैं, वहीं तेजस्वी की अनुपस्थिति में आरजेडी का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही हैं.

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी हालांकि इसे सही नहीं मानते. उन्होंने कहा कि आरजेडी का नेतृत्व कहीं असफल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि समय का इंतजार कीजिए. तिवारी ने दावा किया कि पार्टी एकजुट है और आरजेडी का इतिहास रहा है कि संकट के दौर के बाद राजद और मजबूत होकर उभरती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का सियासी डेब्यू, बीजेपी की गढ़ में लगाएंगे सेंध!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का सियासी डेब्यू, बीजेपी की गढ़ में लगाएंगे सेंध!
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget