एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर युवा नहीं 'बूढ़े' हैं, मैं 25 साल के युवाओं को टिकट दूंगा- तेज प्रताप यादव

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तेज प्रताप ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है.

पटना: घर छोड़कर डेढ़ महीने से पटना से बाहर रह रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव वापस लौट आए हैं. हालांकि वो अभी भी अपने घर नहीं जा रहे बल्कि दोस्तों के यहां ही अपना ठिकाना बनाया हुआ है. डेढ़ महीने के दौरान पारिवारिक समस्याओं की वजह से तेज प्रताप की राजनीति पर भी जैसे ग्रहण सा लग गया था लेकिन अब वो फिर से पुराने रंग में आने की कोशिश कर रहे हैं.

पिता से मिलने के लिए रांची रवाना हुए तेज प्रताप

कल ही पार्टी दफ्तर में तेज प्रताप ने कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की थी. करीबन डेढ़ महीने बाद आज तेज प्रताप पटना में उस शिव मंदिर भी पहुंचे जहां वो अधिकतर समय बिताया करते हैं. भगवान शिव के दर्शन कर तेज प्रताप एक बार फिर रांची के लिए रवाना हो गए हैं जहां वो अपने पिता लालू यादव से मुलाकात करेंगे और अपनी पत्नी से तलाक के मुद्दे पर परिवार को मनाने की फिर से कोशिश करेंगे.

आरजेडी आने वाले चुनावों में 25 साल की उम्र के युवाओं को टिकट देगी: तेज प्रताप

रांची निकलने के दौरान एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तेज प्रताप ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर तंज कसा. तेज प्रताप ने कहा कि प्रशांत किशोर युवा थोड़े ही हैं, वो तो बूढ़े हो रहे हैं. दरअसल जेडीयू प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी में यूथ फेस के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रही है. पार्टी में युवाओं से जुड़े लगभग सभी काम प्रशांत किशोर को सौंप दिए गए हैं, हाल ही में हुए पटना छात्रसंघ चुनाव की कमान भी प्रशांत किशोर ने ही संभाली थी. कुछ ही दिन पहले ही बिहार में जेडीयू की भविष्य की रणनीति का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने बताया था कि उनकी पार्टी बिहार में आने वाले दिनों में एक लाख युवाओं को जोड़ेगी और उनमें से ही इच्छुक और काबिल लोगों को चुनाव लड़वाएगी. लेकिन तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर को 'बूढ़ा' कहते हुए दावा किया कि आरजेडी आने वाले चुनावों में 25 साल की उम्र के युवाओं को टिकट देगी.

लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को तेज प्रताप यादव ने किया खारिज

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तेज प्रताप ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है. साथ ही तेज प्रताप ने उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में स्वागत करते हुए कहा कि जो भी हमारे साथ आना चाहता है उनका स्वागत है. तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की शराबबंदी पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ये कैसी शराबबंदी और सुशासन है जहां प्रशासन के जरिये ही शराब की होम डिलीवरी कराई जा रही है, चारों तरफ शराब बंट रही है, हर जगह शराब उपलब्ध है. यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget