एक्सप्लोरर

NCP से इस्तीफे के बाद बोले तारिक अनवर, राय-मशवरे के बाद तय करेंगे किस पार्टी में जाएंगे

अनवर के इस कदम को बिहार कांग्रेस और आरजेडी ने जायज ठहराया है. कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने अनवर के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि पवार का राफेल मामले में बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, और ऐसे में अनवर का कदम सही है.

पटना/कटिहार: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. तारिक ने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बयान देने पर यह कदम उठाया है. उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुई कथित गडबड़ी की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग की. यह पूछने पर कि वह किस पार्टी में जाएंगे? उन्होंने कहा, "अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं किया है. कार्यकर्ताओं से राय-मशवरे के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी."

अनवर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के एक बड़े उद्योगपति घराने को मदद की है, और इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह राफेल सौदे में लिप्त हैं और वह अभी तक अपने को पाक-साफ साबित करने में असफल रहे हैं. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान से राफेल सौदे में घोटाले की पुष्टि होती है." उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार की तरफ से प्रधानमंत्री के बचाव में आने से वह पूरी तरह असहमत हैं.

इसके साथ ही अनवर के इस कदम को बिहार कांग्रेस और आरजेडी ने जायज ठहराया है. कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने अनवर के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि पवार का राफेल मामले में बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, और ऐसे में अनवर का कदम सही है. इधर, आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र ने भी अनवर के इस कदम का स्वागत किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget