एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने खाली किया बंगला, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''मुझे आवंटित 5 देश रत्न मार्ग स्थित आवास को नेता विरोधी दल श्री तेजस्वी यादव द्वारा कोर्ट के आदेश के बावजूद खाली नहीं किये जाने के कारण मुझे अस्थायी रूप से 25- ए हार्डिंग रोड स्थित आवास में जाना पड़ा.''

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को 1 पोलो रोड स्थित आवास को खाली कर 25-ए हार्डिग रोड स्थित आवास में चले गए. इस दौरान उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद आरजेडी नेता ने आवास खाली नहीं किया, इसलिए वे तत्काल अस्थायी रूप से आवंटित 25- ए हार्डिंग रोड स्थित आवास में चले गए.

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, ''मुझे आवंटित 5 देश रत्न मार्ग स्थित आवास को नेता विरोधी दल श्री तेजस्वी यादव द्वारा कोर्ट के आदेश के बावजूद खाली नहीं किये जाने के कारण मुझे अस्थायी रूप से 25- ए हार्डिंग रोड स्थित आवास में जाना पड़ा. 1 पोलो रोड स्थित आवास को खाली कर ताला लगाकर कार्यपालक अभियंता को चाभी सौंपते हुए.''

1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर चाबी भवन निर्माण और आवास विभाग को सौंपने के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 5-7 दिनों में 5, देशरत्न मार्ग स्थित आवास खाली कर देना चाहिए. पोलो रोड स्थित आवास से मैं कोई सामान लेकर नहीं जा रहा हूं ताकि यहां आने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो. सारे सामान के साथ आवास छोड़ कर अस्थायी तौर पर आवंटित हार्डिंग रोड स्थित 25 ए आवास में मैं जा रहा हूं.

सुशील मोदी ने कहा कि सरकारी आवास के लिए इतनी लड़ाई, मोह-माया अच्छी नहीं है. 29 साल के तेजस्वी के पास कुल 52 सम्पति और 5 मकान जिनमें पटना में 3 आवास, गोपालगंज में एक आवास और दिल्ली में चार मंजिला आलीशान मकान है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जुलाई, 2017 के अंतिम सप्ताह में नई सरकार बनी. आरजेडी के करीब आधे दर्जन मंत्री बंगला खाली नहीं करने के लिए कोर्ट चले गए. तेजस्वी उसके डेढ़-दो महीने बाद कोर्ट गए. हाईकोर्ट के सिंगल बेंच से हारने के बाद डबल बेंच में गए. कोर्ट का अंतिम निर्णय आने तक सरकार इंतजार कर रही थी. अब डबल बेंच ने भी बंगला खाली करने का आदेश दे दिया है. ऐसे में तेजस्वी को बंगला खाली कर देना चाहिए.

इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि अगर तेजस्वी स्वयंमेव बंगला खाली नहीं करते हैं तो भवन निर्माण विभाग कानूनसम्म्त कार्रवाई करेगी. वैसे मैं उम्मीद करता हूं कि वे स्वतः बंगला खाली कर देंगे और सरकार को कोई कार्रवाई करने की नौबत नहीं आयेगी. अगर गरीबों के मकान के लिए आरजेडी कोई लड़ाई लड़ती तो बात समझ में आती, मगर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे जैसे नेता भी सरकारी बंगले पर अवैध कब्जा बनाये रखने केलिए धरना-प्रदर्शन में शामिल हो जाते हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि दरअसल आरजेडी की मंशा है कि सरकार जबरन बंगला खाली कराये और वे लोगों के बीच जाकर बतायें कि उनके साथ ज्यदाती हुई है. मगर नेता प्रतिपक्ष को समझना चाहिए कि सरकारी आवास कोई उनकी निजी सम्पति नहीं है. संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति को मर्यादा की रक्षा करनी चाहिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget