एक्सप्लोरर

बिहार सृजन घोटाला: सीबीआई ने चार और केस दर्ज किए, तेजस्वी बोले- कहां हैं नीतीश कुमार?

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सृजन के अध्यक्ष शुभलक्ष्मी प्रसाद और इस एनजीओ के नौ दूसरे पदाधिकारियों को प्राथमिकियों में नामजद किया गया है. सीबीआई ने पिछले साल इस मामले में 10 प्राथमिकियां दर्ज की थीं.

नई दिल्ली: सीबीआई ने बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले के सिलसिले में चार और केस दर्ज किए हैं. इस मामले में एक एनजीओ पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा के सरकारी कोष के गबन का आरोप है. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने इन मामलों में इंडियन बैंक , बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन शाखा प्रबंधकों के साथ ‘सृजन महिला विकास सहयोग समिति’ के पदाधिकारियों को नामजद किया गया है. इनके अलावा बिहार के बांका जिले के भू-अर्जन पदाधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''कहां हैं बिहार सरकार के बड़े अधिकारी, वित्तमंत्री सुशील मोदी और मुख्यमंत्री? करोड़ों रुपये को सुशील मोदी जी की बहन रेखा मोदी के अकाउंट में ट्रांस्फर किया गया. मैंने विधानसभा में कई सबूत भी दिए. सीबीआई बड़ी मछलियों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है.''

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सृजन के अध्यक्ष शुभलक्ष्मी प्रसाद और इस एनजीओ के नौ दूसरे पदाधिकारियों को प्राथमिकियों में नामजद किया गया है. सीबीआई ने पिछले साल इस मामले में 10 प्राथमिकियां दर्ज की थीं.

इस मामले में आरोप है कि महिलाओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे सृजन एनजीओ ने 2003 से 2014 के बीच बैंक अधिकारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों की मिलीभगत से 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का कथित घपला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget