एक्सप्लोरर

तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- UN से मांगे बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह किससे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं? आरजेडी नेता ने उनसे कहा है कि वह जनता को 'बेवकूफ' बनाना छोड दें क्योंकि केंद्र सरकार उनकी मांग को खारिज कर चुकी है.

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ​बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की एक बार फिर मांग किए जाने पर तंज किया. उन्होंने आज कहा कि इसके लिए नीतीश कुमार को "संयुक्त राष्ट्र" और जी-8 " से संपर्क करना चाहिए.

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह किससे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं? आरजेडी नेता ने उनसे कहा है कि वह जनता को 'बेवकूफ' बनाना छोड दें क्योंकि केंद्र सरकार उनकी मांग को खारिज कर चुकी है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय नीतीश चाचा जी, अब आप को बिहार के लिए विशेष दर्जा मांगने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र और जी-8 से सम्पर्क करना चाहिए. लोगों को बेवकूफ बनाना छोड़ दीजिए. आप किससे मांग रहे हैं.’’ उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘अपने गठबंधन भागीदार बीजेपी के सिर पर सवार हो जाइए. प्रधानमंत्री के उन वीडियो को चलाइये जिसमें उन्होंने बिहार के लिए विशेष दर्जे का कई बार वादा किया है.’’

आरजेडी नेता ने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू का वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को अस्वीकार कर दिया है.

इस बीच जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि नीतीश के मुख्यमंत्री रहते हुए आरजेडी घोटाले का मौका नहीं मिला इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन में शामिल आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था और भारी सफलता हासिल की थी. बाद में रेलवे में होटल के बदले भूखंड मामले में तेजस्वी पर आरोप लगने के बाद बीते साल नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
भगवान की तुलना वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रदीप मिश्रा बोले, 'जब माफी...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BJP विधायक दिनेश रावत बोले, 'सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी समाजवादी पार्टी'
BJP विधायक दिनेश रावत बोले, 'सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी समाजवादी पार्टी'
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस
दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget