एक्सप्लोरर

बिहार: एक साथ की देवी दुर्गा की पूजा, शत्रुघ्न बोले- तेजस्वी के शुभ दिन आ गए हैं

पटना साहिब से बीजेपी सांसद 'शॉटगन' ने पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पत्रकारों से कहा, "मैं अच्छे दिन की बात तो नहीं करता, मगर इतना जरूर कह सकता हूं कि तेजस्वी के शुभ दिन आ गए हैं."

पटना: शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि यानी मंगलवार को पटना के पंडालों में देवी दुर्गा के पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. एक पंडाल में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव साथ-साथ दिखे. दोनों नेताओं ने देवी दुर्गा की साथ ही पूजा की. 'बिहारी बाबू' ने तेजस्वी के ललाट पर तिलक लगाया.

डाक बंगला चौराहे के पास बने पंडाल में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने मां दुर्गा की प्रतिमा को नमन किया, फूल-प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की. इसके बाद अभिनेता-राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने तिलक लगाकर तेजस्वी को शुभकामना दी.

पटना साहिब से बीजेपी सांसद 'शॉटगन' ने पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पत्रकारों से कहा, "मैं अच्छे दिन की बात तो नहीं करता, मगर इतना जरूर कह सकता हूं कि तेजस्वी के शुभ दिन आ गए हैं." शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर तेजस्वी की तारीफ कर चुके हैं. बीजेपी के बागी नेता माने जाने वाले शत्रुघ्न कई जनसभाओं में कह चुके हैं, "अगर सच बोलना, आईना दिखाना बगावत है तो हां मैं बागी हूं."

अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में रहे शत्रुघ्न सिन्हा के भाषणों के वीडियो इन दिनों यू-ट्यूब पर मौजूद हैं, जिसमें वह नोटबंदी, जीएसटी के फैसले की आलोचना करते सुने जा रहे हैं. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की भी तारीफ किया करते हैं. उन्होंने कहा, "नवरात्रि के मौके पर राजनीति की बातें नहीं करूंगा. लालू परिवार से मेरा पुराना संबंध रहा है." वहीं, तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से युवाओं की खुशहाली की प्रार्थना की है.

पटना के पूजा पंडालों में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. भव्य पंडालों में पूजन आरती के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है. पूजा को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget