एक्सप्लोरर

बिहार: तेजस्वी के घर हुई महागठबंधन के नेताओं की बैठक, खरमास के बाद होगा सीटों का एलान

बैठक से बाहर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि महागठबंधन कैसे बिहार में सभी चालीस सीटें जीते, यही आज की बैठक का एजेंडा था. सीट बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा खरमास के बाद की जाएगी.

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई. सोमवार को देर शाम हुई इस बैठक में वाम दलों को छोड़कर महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हुए. आरएलएसपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी समेत अन्य नेता बैठक में मौजूद रहे.

बैठक से बाहर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि महागठबंधन कैसे बिहार में सभी चालीस सीटें जीते, यही आज की बैठक का एजेंडा था. सीट बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा खरमास के बाद की जाएगी. उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने मुकेश सहनी को 'सड़क छाप' कहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इस बयान के खिलाफ महागठबंधन के नेता मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों में उनका पुलता जलाएंगे और नीतीश कुमार को ही आने वाले चुनाव के बाद सड़क पर लाएंगे.

इसके अलावा मुकेश सहनी ने भी नीतीश कुमार से उनके दिए बयान पर माफी की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते हैं तो, इसके खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा. इसी मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में ऐसा बयान दे रहे हैं.

बताते चलें कि रविवार को जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को 'शूर्पणखा' कहा था. जिसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री इन सब चीजों की ट्रेनिंग देते हैं, जिसके बाद उनके प्रवक्ता ऐसा बयान देते हैं. वहीं दूसरी तरफ सीट बंटवारे के मुद्दे पर तेजस्वी ने भी कहा कि इसकी घोषणा खरमास के बाद कर दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget