एक्सप्लोरर

Bihar Flood: फिर गिरिराज के निशाने पर आए नीतीश, कहा...सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम बागी हैं

Bihar Flood: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पटना की भयावह स्थिति पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि कहीं न कहीं भारी चूक हुई है.

पटना: बिहार में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्यों में दिखी नाकामी का ठीकरा बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से चूक हुई है. यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं.' बिहार में लंबे समय से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार है. लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अलग-अलग मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं.

बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''मैं इतना ही कहूंगा कि कहीं न कहीं भारी चूक हुई है. गंभरीता को समझने में भूल हुई है. ऐसा नहीं था कि पटना ने 100 साल से कभी बाढ़ नहीं देखा हो. कंकड़बाग हमेशा डूबते रहा है. उनके बाद भी पंप की व्यवस्था नहीं है. कहीं न कहीं चूक हुई है. लेकिन अब हम प्रकृति के आगे लाचार हैं.''

गिरिराज सिंह बेगूसराय में आई बाढ़ को लेकर पहले से राज्य प्रशासन को आड़े हाथों ले रहे हैं. पिछले दिनों बेगूसराय दौरे के दौरान उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी को फटकार लगाई थी. अब उन्होंने जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह का एक वीडियो साझा कर प्रशासन को आड़े हाथों लिया है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''एक सप्ताह पहले मैंने अधिकारियों को चेतावनी दी तो बिहार सरकार के एक मंत्री उसके पक्ष में आ गए,अधिकारियों का राजनीतिकरण का दुष्परिणाम आज मटिहानी से JDU के माननीय MLA बोगो बाबू के पीड़ा के रूप में बाहर आया, पीड़ा व्यक्त करने हेतु कोटिशः धन्यवाद. सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं.''

Bihar Flood: पटना में पानी के साथ आए कचरों से फैल रही सड़ांध, बाढ़ से अब तक 40 की मौत

बोगो सिंह एक वीडियो में बेगुसराय में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन को खरी-खोटी सुना रहे हैं. उनका कहना है कि राहत बचाव कार्य में प्रशासन को कोई दिलचस्पी नहीं है.

उन्होंने कहा, ''प्रशासन 100 प्रतिशत उदासीन है. मानवता से कोई मतलब नहीं है. एसी में बैठना और चार चक्का में बैठकर बांध से बांध का हाल चाल लेना और एनडीआरएफ के नाव पर बैठकर जल विहार करना, इसको हम मानवीय संवेदना नहीं मानते हैं. इतना ही नहीं लूट कर रहा है, भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर है. मवेशी मर रहे हैं. मवेशियों को खाना नहीं दिया जा रहा है.''

गिरिराज सिंह का नीतीश पर निशाना, अधिकारी पर भी भड़के, कहा- बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है

आपको बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी बिहार में छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहना चाहती है. बीजेपी के कई नेता समय-समय पर कहते रहे हैं कि अब नीतीश कुमार की जगह कोई उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री बने. गिरिराज सिंह को भी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठती रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget