एक्सप्लोरर

परिवार और बीमारी से परेशान राबड़ी देवी इस बार नहीं करेंगी छठ पूजा

आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है लेकिन तेजप्रताप घर नहीं आए जिसको लेकर परेशानी है. भोला यादव ने मीडिया से अपील की है कि तेजप्रताप से जुड़े मामले को ज़्यादा तरजीह न दें.

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा नहीं करेंगी. लालू परिवार के बेहद करीबी और आरजेडी विधायक भोला यादव ने आज पटना में कहा कि राबड़ी देवी का शुगर बढ़ा हुआ है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर व्रत नहीं रखेंगी. हालांकि राबड़ी देवी ने पहले छठ करने का एलान किया था लेकिन पारिवारिक समस्या और बीमारी ने छठ पर्व पर ग्रहण लगा दिया. गौरतलब है कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दी हुई है. वे मानने को तैयार नहीं हैं.

वहीं आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है लेकिन तेजप्रताप घर नहीं आए जिसको लेकर परेशानी है. भोला यादव ने मीडिया से अपील की है कि तेजप्रताप से जुड़े मामले को ज़्यादा तरजीह न दें. ये खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मीडिया में तलाक की खबर आने से लालू यादव की तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है. राबड़ी देवी की भी तबीयत ठीक नहीं है. इसी वजह से इस बार वे छठ पूजा नहीं करेंगी. इसके साथ ही तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए भोला यादव ने कहा कि वे 2020 में बिहार के मुख्यमंत्री बनें.

उधर तेज प्रताप हरिद्वार में डटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर गुंडे-मवाली भरे पड़े हैं. इस कारण पार्टी का नाम बदनाम हो रहा है. तेज प्रताप ने आगे कहा, ''मैंने साफ कह दिया कि समझौता नहीं होगा, तलाक की अर्जी दायर करेंगे. वो (एश्वर्या) अलग जिंदगी जिए मैं अलग जिउंगा." एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ तो ऐश्वर्या की मम्मी कहती थी इससे अच्छा अलग हो जाओ. पूरे परिवार के सामने मुझे अपशब्द बोलती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिकारपुर में BJP की लगातार जीत, सपा की चुनौती, 2022, 2024 के आंकड़े 2027 के लिए क्या कहते हैं?
शिकारपुर में BJP की लगातार जीत, सपा की चुनौती, 2022, 2024 के आंकड़े 2027 के लिए क्या कहते हैं?
श्याना में 65 हजार SC और 60 हजार मुस्लिम वोट, 2027 में किस तरह बनेगा चुनावी गणित?
श्याना में 65 हजार SC और 60 हजार मुस्लिम वोट, 2027 में किस तरह बनेगा चुनावी गणित?
सिरसागंज में सपा की बढ़त के बीच बसपा का कोर वोट भी घटा, 2027 में क्या होगा असर?
सिरसागंज में सपा की बढ़त के बीच बसपा का कोर वोट भी घटा, 2027 में क्या होगा असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?
बुलंदशहर: RLD का बदला गठबंधन, 2022 में सपा के साथ तो 2024 में बीजेपी के साथ, 2027 में क्या असर?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget