एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर: नगर निगम के आदेश के बाद बालिका गृह की इमारत को तोड़ने का काम शुरू

इमारत को तोड़ने में आने वाला सारा खर्चा ब्रजेश ठाकुर से वसूला जाएगा. बीते 10 नवंबर को नगर निगम ने ब्रजेश ठाकुर के परिवार को इमारत ढहाने के लिए एक महीने का समय दिया था लेकिन इस एक महीने में भी ब्रजेश ठाकुर के परिवार ने बिल्डिंग नहीं गिराई.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर का वो बालिका गृह जहां 30 से ज्यादा बच्चियों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं, उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. बालिका गृह की इमारत के चारों तरफ घर हैं इसलिए इमारत को तोड़ने के लिए किसी भी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और सिर्फ मजदूर मैन्युअल तरीके से इमारत तोड़ेंगे.

बालिका गृह कांड की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बालिका गृह की इमारत की डिज़ाइन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी. इसके बाद नगर निगम ने जब इस इमारत का नक्शा खंगाला तो पता चला कि दरअसल 2004 में ब्रजेश ठाकुर ने सिर्फ ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर का ही नक्शा पास कराया था और उसके ऊपर की दो मंजिलें गैरकानूनी तरीके से बनाई. जबकि जिन फ्लोर का नक्शा पास कराया गया था वो भी निगम के नियमों के मुताबिक नहीं था. यानी कि पूरी की पूरी इमारत बिल्डिंग बाईलॉज़ के खिलाफ बनाई गई है.

बीते 10 नवंबर को नगर निगम ने ब्रजेश ठाकुर के परिवार को इमारत ढहाने के लिए एक महीने का समय दिया था लेकिन इस एक महीने में भी ब्रजेश ठाकुर के परिवार ने बिल्डिंग नहीं गिराई इसीलिए अब नगर निगम ने पूरी इमारत तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. मुजफ्फरपुर नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि पूरी की पूरी इमारत तोड़ी जाएगी.

सुरेश सिंहा ने बताया कि किस तरीके से ये इमारत बिल्डिंग बाईलॉज़ के खिलाफ गरीक़ानूनी तरीके से बनाई गई है और इसे तोड़ने में किस तरह की परेशानियां आने वाली हैं. सुरेश कुमार ने बताया कि इमारत को तोड़ने में आने वाला सारा खर्चा ब्रजेश ठाकुर से वसूला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष तो एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष तो एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
शिवा हत्याकांड: 'मैं बेगुनाह हूं', गिरफ्तारी के बाद पुलिस से बोली आरोपी श्रद्धा दुबे
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget