एक्सप्लोरर

Exclusive: गंगा सफाई के दावों की खुली पोल, और जहरीला हो रहा है पानी

गंगा प्रदूषण के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार बिना किसी रोकथाम गंगा में गिरता सीवर का पानी है. बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एनलिस्ट एस एन जायसवाल के मुताबिक, अकेले बिहार में करीब 730 मिलियन लीटर सीवर का पानी साफ किए बिना गंगा में गिराया जा रहा है.

पटना: केंद्र की मोदी सरकार नमामि गंगा योजना के नाम पर हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है, गंगा की अविरलता वापस लाने के लिए सरकार ने इसके लिए अलग मंत्रालय तक बना डाला लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी क्या गंगा की हालत में सुधार आया है? तो इसका उत्तर एक शब्द में है 'नहीं'. बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ही रिपोर्ट पर नजर डालें तो बिहार में गंगा की हालत दिन व दिन खराब होती जा रही है. गंगा में हानिकारक कीटाणुओं की संख्या इतने खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है कि जिस गंगा को आप पवित्र मानते हैं उसके पानी से आपको चर्मरोग हो सकता है. गोमुख से निकलकर गंगा कुल 2525 किलोमीटर का सफर तय करती है जिसमें से 445 किलोमीटर का हिस्सा बिहार में पड़ता है.

बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ने बक्सर से लेकर भागलपुर तक में कुल 31 जगहों पर गंगा की गुणवत्ता की जांच की गई है और जांच में टोटल कॉलिफोर्म और फीकल कॉलिफोर्म का स्तर औसत से कई गुना ज़्यादा पाया गया है. टोटल कॉलिफोर्म का औसत स्तर 5000 MPN/100ml होना चाहिए जबकि फीकल कॉलिफोर्म का एवरेज लेवल 500 MPN/100ml से ज्यादा नहीं होना चाहिए लेकिन बक्सर से लेकर भागलपुर तक दोनों ही मानकों का स्तर औसत से कहीं ज्यादा पाया गया.

गंगा प्रदूषण की बड़ी वजह क्या है?

गंगा प्रदूषण के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार बिना किसी रोकथाम गंगा में गिरता सीवर का पानी है. बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एनलिस्ट एस एन जायसवाल के मुताबिक, अकेले बिहार में करीब 730 मिलियन लीटर सीवर का पानी साफ किए बिना गंगा में गिराया जा रहा है. बक्सर से लेकर भागलपुर तक 42 से ज्यादा ऐसे बड़े नाले हैं जिनसे हर दिन लाखों लीटर सीवर का पानी गंगा में गिराया जा रहा है जिससे गंगा जहरीली होती जा रही है.

बिहार: 40 में 31 सीटों वाली BJP गठबंधन से JDU ने मांगी 25 सीटें, तेजस्वी ने ली चुटकी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बीते 10 मई को ये दावा किया था कि देश के 10 शहर गंगा को 70 प्रतिशत तक गंदा करते हैं जिनमें बिहार के दो शहर पटना और भागलपुर शामिल हैं. नितिन गडकरी का ये भी दावा है कि जो 70 शहर गंगा को प्रदूषित करने के लिए जिम्मेदार हैं. उनमें बिहार के कुल 32 शहर शामिल हैं और गडकरी कि इन बातों को बल बिहार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस रिपोर्ट से मिलता है.

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की हालत बदतर

सरकार बिहार में पटना समेत कुछ शहरों में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 3200 करोड़ की लागत से 11 योजनाओं पर काम कर रही है. जिनमें पटना के बेऊर, कर्मलीचक, सैदपुर और पहाड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विस्तारीकरण और पटना के ही कंकड़बाग, दीघा समेत हाजीपुर, मुंगेर और बेगूसराय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज नेटवर्क शुरू करना है. पटना हर रोज 350 मिलियन लीटर सीवर का पानी गंगा में गिरा रहा है लेकिन सरकार का दावा है कि पटना में इस वक्त 4 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट सैदपुर, बेऊर, पहाड़ी और कर्मलीचक में चालू अवस्था में हैं जिनसे अधिकतम 109 मिलियन लीटर सीवरेज का ट्रीटमेंट किया जा सकता है.

एबीपी न्यूज़ की टीम जब पहाड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची तो प्लांट के हालात बदतर दिखे. प्लांट के अंदर पहुंचते ही शिलान्यास पट दिखाई दिया. जिसके मुताबिक इस ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तारीकरण का शिलान्यास 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने मोतिहारी से किया था. विस्तारीकरण का काम शिलान्यास के दो महीने बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है.

प्लांट के हालात पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से पूछा गया तो उन्होंने हमारी ग्राउंड रिपोर्ट को ही नकार दिया. सुशील मोदी ने बिना ठोस जानकारी के कहा कि हम जिस ट्रीटमेंट प्लांट गए थे वो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं था. हालांकि वहां के स्टाफ से हुई बातचीत और वहां मौजूद शिलान्यास पट ये साबित करने के लिए काफी थे कि सुशील मोदी के दावे सिर्फ गोल-मोल घुमाने वाले थे.

कैराना इफैक्ट: मंत्री राजभर के बागी सुर, 'पिछड़ों ने केशव के लिए वोट दिया, CM योगी बने'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश'
मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget