एक्सप्लोरर

बिहार: सीट बंटवारे में देरी को लेकर भड़के चिराग पासवान, जेडीयू ने कहा- एनडीए में ऑल इज वेल

जेडीयू ने कहा कि महागठबंधन में जो स्थिति है वो एनडीए में नहीं है. विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहने की वजह से सीट बंटवारे में देरी हो रही है. जल्द ही इसका निपटारा हो जाएगा.

नई दिल्लीः एक तरफ बिहार की राजधानी पटना में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है तो दूसरी ओर सूबे का सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान जारी है. सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे खींचतान के बीच बीजेपी और जेडीयू के नेता साफ साफ बोलने से बचते दिखाई दे रहे हैं. इस बीच गठबंधन के घटक दल रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी ने अलग राग छेड़ दिया है. पार्टी के नेता और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी. अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए जेडीयू ने सफाई पेश की है.

जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा कि एलजेपी अलग नहीं हो रही है. अगर चिराग पासवान को कोई परेशानी है तो उसे दूर कर लिया जाएगा. बिहार में एनडीए चट्टानी एकता की तरह मजबूत है. एनडीए किसी नाजुक दौर से नहीं गुजर रहा है और यहां ऑल इज़ वेल है. हमसब साथ में अगला चुनाव लड़ेंगे. महागठबंधन में जो स्थिति है वो एनडीए में नहीं है.

संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों में व्यस्त रहने की वजह से सीट बंटवारे के फैसले में देरी हो रही थी. अब जल्द ही इसका निपटारा हो जाएगा. रामविलास पासवान देश की राजनीति अच्छे से जानते हैं इसलिए एलजेपी एनडीए का मजबूत अंग है.

वहीं बिहार एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राम विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस ने बीजेपी को अल्टीमेटम देते हुए 31 दिसंबर तक सीट शेयरिंग फाइनल करने को कहा है. पशुपति कुमार ने कहा कि 2014 में हमलोग एनडीए के पार्ट रहे. साढ़े चार साल हम विश्वास के साथ रहे. हमने कभी ऐसा बयान नहीं दिया. हम चाहते हैं कि एनडीए की फिर से सरकार बने. हमारी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है कि वे सही समय पर सीट शेयरिंग पर निर्णय लें.

बिहार: सीटों को लेकर 20 दिसंबर को बैठक करेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी-मांझी होंगे मौजूद, कुशवाहा भी हो सकते हैं शामिल

NDA में कलह: उपेंद्र कुशवाहा की रामविलास पासवान को सलाह- गठबंधन से बाहर आए एलजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget