एक्सप्लोरर

पटना: प्रदर्शन कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, पेपर लीक की CBI जांच की मांग कर रहे थे

22 दिसंबर 2019 को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना में दारोगा अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आरोप है कि इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया था.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने प्रदशर्न कर रहे दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया. पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार भी किया है. दारोगा अभ्यर्थी 22 दिसंबर 2019 को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. आरोप है कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो गया था. दारोगा बहाली वाली परीक्षा में धांधली हुई है. लिहाजा सरकार को इसे रद्द कर और पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाए.

दारोगा अभ्यर्थियों ने सैकड़ों की संख्या में पटना साइंस कॉलेज गेट से करीब साढ़े दस बजे मार्च निकला जो गांधी चौक, मुसल्लहपुर, भिखना पहाड़ी, जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंची. मुख्य सड़क को जाम करते हुए वे धरने पर बैठ गए. ये सड़क शहर के कई मुख्य सड़क के रास्तों को जोड़ती है. सभी अभ्यर्थी सड़क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करने का एक अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने सड़क पर जूता साफ किया और राष्ट्रगान भी गाया.

पटना के डाकबंगला चौक को दारोगा अभियर्थियों ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया. इस वजह से पूरी ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई. गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. स्कूल के छुट्टी का समय भी था. ऐसे में स्कूल के बच्चों के जाम में फंसने की संभवना थी. पुलिस ने प्रदशर्न कर रहे अभ्यर्थियों को सड़क को खाली करने की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा.

कई घंटों से सड़क मार्ग और प्रतिबंधित क्षेत्र में हंगामा करने को लेकर पुलिस ने रास्ता खाली कराने का प्रयास किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की. साथ ही पुलिस ने इस दौरान तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार भी किया. प्रदर्शन में शामिल दारोगा अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक परीक्षा रद्द नहीं की जाती हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें

बिहार: JDU ने जारी किया नया पोस्टर, लिखा- बिहार का अपराधी कौन ?

जम्मू कश्मीर: शिवरात्रि पर हमले का अलर्ट, शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जवानों की छुट्टी रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget