एक्सप्लोरर

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर आरजेडी और जेडीयू में छिड़ा पोस्टर वॉर

बिहार में पोस्टर वॉर छिड़ गया है. आरजेडी और जेडीयू एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्योरोप लगा रहे हैं. दोनों ही दल एक दूसरे की कमियां निकालने का कोई मौका हाथ नहीं जाने दे रहे हैं.

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले न मिले पर जेडीयू और आरजेडी ने इसे मुद्दा बना लिया है. हाल ही में गृहमंत्री के सामने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने गुहार लगाई थी, जिसे अनसुना कर दिया गया. दोनों ही दलों में इस मुद्दे को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है.

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न दिला पाने को लेकर आरजेडी ने एक पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह के सामने याचना करते हुए हाथ जोड़कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाते हुए दिखाया है.

इस पूरे मामले पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा जब चुनाव का समय आ गया, तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमित शाह के सामने हाथ जोड़कर विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे है. आखिर ये किससे मांग कर रहे हैं, लेने वाला देने वाला एक ही है. तीन-चार साल से डबल इंजन की सरकार में है. अभी तक विशेष राज्य के दर्जे पर चुप थे. जब तेजस्वी यादव ने विशेष राज्य की दर्जे की जोर शोर मांग उठाई और कहा कि केंद्र बिहार से सौतेला व्यवहार कर रही है. तब ये दिखावा कर रहे हैं.

उन्होने कहा कि पटना विश्वविधालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के लिए भी, पूरे देश दुनिया ने देखा प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़कर विनती कर रहे थे. फिर भी पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा नही दिया, विशेष पैकेज नही मिला,डबल इंजन का बिहार को कोई फायदा नही हुआ. इसी बात को समझाने के लिए पोस्टर तैयार किया गया है. उन्होने कहा कि इसके लिए माफी मांगनी चाहिए कि उन्होने जनता को धोखा दिया है. उन्होंने लालू प्रसाद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी चर्चा की. उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार से बिहार को कोई फायदा नहीं हुआ है.

वहीं दूसरी तरफ जेडीयू ने भी एक पोस्टर जारी किया. जिसमें लालू यादव जेल के अंदर हैं. एक तरफ शाहबुद्दीन हैं. पोस्टर पर लिखा है कि बिहार विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा है जबकि लालू विशेष कैदी का दर्जा मांग रहे हैं. सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने अपना अधिकारिक पोस्टर जारी किया. जेडीयू ने भी आरोप लगाए हैं. जेडीयू ने आरजेडी शासन में बिहार में अपराध बढ़ने और पिछड़ेपन का आरोप लगाया.

बिहार: विधान परिषद में चूहा लेकर पहुंचे RJD के MLC, राबड़ी देवी ने कहा- कार्रवाई करे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget