एक्सप्लोरर

बिहार: मदरसों के लिए मकान बनाएगी नीतीश सरकार, पहले चरण के लिए जारी किए 25 करोड़ रुपये

बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल क्यूम अंसारी ने बताया कि पहले चरण के लिए राज्य सरकार ने 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं. पहले चरण में दरभंगा, नालंदा और औरंगाबाद के मदरसों के भवन का निर्माण होगा.

पटना: बिहार में मदरसों के अब अच्छे दिन आने वाले हैं. राज्य में बिना मकान के चल रहे मदरसों के लिए नए मकान बनवाए जाएंगे. वहीं जर्जर इमारत में चल रहे मदरसों के हालात भी सुधारे जाएंगे. इसके लिए सरकार ने राशि भी जारी कर दी है. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल क्यूम अंसारी ने मंगलवार को बताया, "पहली बार मदरसों के निर्माण की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है. इसके लिए प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है. मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना के पहले चरण में सरकार ने 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं."

अंसारी ने बताया कि पहले चरण में दरभंगा, नालंदा और औरंगाबाद के मदरसों के भवन का निर्माण कराया जाएगा. इसके बाद अन्य जिलों में भी मदरसों के भवनों की मरम्मत कराई जाएगी. इसके लिए अन्य जिलों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं. अल्पसंख्यक विभाग ने भवन निर्माण के लिए नोडल एजेंसी मदरसा बोर्ड को बनाया है जबकि भवन का ढांचा बनवाने की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है.

गौरतलब है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मुख्य प्रधान सचिव आमिर सुब्हानी की अध्यक्षता में पिछले दिनों एक बैठक हुई थी, जिसमें मदरसों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में दो हजार से अधिक मदरसे हैं. मगर इनमें कई समस्याएं हैं. मदरसों के पास अपना भवन नहीं होने या जर्जर भवन में मदरसे चलने के कारण छात्रों को पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित कई तरह की समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है.

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के लिए राशि जारी कर दी गई है, जबकि दूसरे चरण की राशि अन्य जिलों से प्रस्ताव मिलने के बाद जारी की जाएगी. मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि अब मदरसों में क्लास रूम, छात्रावास, पुस्तकालय, लैब और बिजली-पानी के संसाधन सरकार मुहैया कराएगी. इसके लिए मदरसों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से प्रस्ताव भेजने होंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए मदरसा समिति को अपनी जमीन होने का प्रमाण पत्र देना होगा. बता दें कि अभी तक मदरसा भवन निर्माण उससे संबंधित समितियां ही करती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget