एक्सप्लोरर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने प्रशांत किशोर, कहा- नीतीश की विचारधारा और बिहार के लिए प्रतिबद्ध हूं

16 सितंबर को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्या ग्रहण की थी.

नई दिल्ली: बिहार से बड़ी सियासी खबर आई है. जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. यानि अब प्रशांत किशोर को पार्टी में नंबर दो की पोजीशन मिली है. इस जिम्मेदारी के लिए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की विकास की विचारधारा और बिहार के प्रति वे प्रतिबद्ध हैं. 16 सितंबर को उन्होंने नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्या ग्रहण की थी.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ''जदयू और पार्टी के नेतृत्व का इस ज़िम्मेदारी और सम्मान के लिए हृदय से आभार। नीतीश जी की न्याय संग विकास की विचारधारा और बिहार के प्रति मैं प्रतिबद्ध हूँ.''

2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रशांत किशोर ने काम किया था. 2014 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली की तख्त तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू के लिए इन्होंने चुनावी रणनीति तैयार की. 'बिहार में बहार हो, नीतीशे कुमार हो' जैसे नारे गढ़े और नीतीश के नेतृत्व में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनी.

इस चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि ये सरकार काफी दिनों तक नहीं चली. प्रशांत किशोर ने 2017 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार की थी. हालांकि उसे कोई खास सफलता नहीं मिली.

कहा जा रहा था कि जेडीयू में शामिल होने के बाद प्रशांत किशोर बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू की तरफ से बातचीत करेंगे. हालांकि उसी दौरान बीजेपी सूत्रों ने कहा था कि प्रशांत किशोर सीट शेयरिंग की बातचीत में शामिल नहीं होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, SC-ST के बाद अब लगा POCSO एक्ट
जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे
जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
राजस्थान: सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में BJP का चुनावी दांव, केके गुप्ता की हुई एंट्री
राजस्थान: सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में BJP का चुनावी दांव, केके गुप्ता की हुई एंट्री

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget