एक्सप्लोरर

बिहार: पशु चिकित्सकों को नीतीश का तोहफा, MBBS डॉक्टरों की तरह मिलेगा वेतन

मुख्यमंत्री ने जीविका के जरिये पशुपालन, बकरी और मुर्गी पालन को बढ़ावा दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार में स्वयंसहायता समूह की संख्या आठ लाख से ज्यादा हो गई है जिससे 96 लाख परिवार जुड़े हुए हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य के पशु (वेटनरी) चिकित्सकों को मेडिकल (एमबीबीएस) चिकित्सकों की तरह वेतन देने की घोषणा की. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की तर्ज पर पशु विज्ञान केंद्र भी खोले जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री यहां पांच वर्षीय पुस्तिका 'बिहार लाइव स्टक मास्टर प्लान' का विमोचन और पशु-मत्स्य संसाधन विभाग की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर कहा कि भारत सरकार के कृषि विज्ञान की तर्ज पर बिहार में पशु विज्ञान केंद्र स्थापित होना चाहिए. इसके लिए राज्य सरकार पैसों की कमी नहीं होनी देगी.

मुख्यमंत्री ने जीविका के जरिये पशुपालन, बकरी और मुर्गी पालन को बढ़ावा दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बिहार में स्वयंसहायता समूह की संख्या आठ लाख से ज्यादा हो गई है जिससे 96 लाख परिवार जुड़े हुए हैं. ऐसे में स्वयंसहायता समूहों के माध्यम से मुर्गीपालन किया जाए तो वह काफी प्रभावी साबित होगा.

नीतीश कुमार ने कहा, "मुर्गीपालन और बकरीपालन को स्वयं सहायता समूहों के द्वारा कराए जाने से इसका काफी विस्तार होगा और गांव-गांव तक इसका फायदा पहुंचेगा. कृषि क्षेत्र में अनाज उत्पादन के अलावा, दूध, मछली, अंडा, मांस, फल, सब्जी सहित कई चीजें शामिल हैं."

पशुपालन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालन से अब सिर्फ दूध का ही संबंध नहीं है, अब गोबर और गोमूत्र से बने जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, बायो पेस्टीसाइडस जैसे बायो फर्टिलाइजर की जरूरत बढ़ी है. ऐसे में दूध से जितनी आमदनी होगी, उतनी आमदनी गोबर और गोमूत्र से भी संभव हो पाएगी. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी लोगों को संबोधित किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget