एक्सप्लोरर

बिहार एनडीए में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन की बदलेगी सीट

बिहार में सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. एक तरफ गिरिराज सिंह नवादा से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो दूसरी ओर एलजेपी भी अपना दावा इस सीट से ठोक रही है. ऐसे में नवादा सीट गठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है.

पटनाः लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच सीटों के बंटवारे पर खींचतान जारी है. एक बार फिर नवादा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के बीच पेंच फंस गया है.

नवादा सीट से बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद गिरिराज सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वहीं सुरजभान सिंह की पत्नी और मुंगेर सीट से मौजूदा सांसद वीणा देवी भी नवादा सीट पर अपना दावा ठोक रही है. वहीं मुंगेर सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता ललन सिंह चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं.

बेगूसराय से लड़ सकते हैं गिरिराज सिंह

अगर नवादा सीट से एलजेपी चुनाव लड़ती है तो गिरिराज सिंह को बेगूसराय सीट पर लड़ने के लिए भेजा जा सकता है. फिलहाल बेगूसराय सीट खाली है. इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सासंद भोला सिंह का निधन हो चुका है.

बेगूसराय सीट पर लेफ्ट पार्टी की ओर से कन्हैया कुमार चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से एमएलसी रजनीश कुमार ने अपना दावा ठोक रखा है. जिले के जेडीयू विधायक नरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले साफ-साफ कहा था कि गठबंधन को हर हाल में स्थानीय नेता को उतारना चाहिए.

गिरिराज सिंह का हो सकता है विरोध

नरेंद्र सिंह की बात से साफ है कि वह स्थानीय उम्मीदवार के अलावा किसी अन्य को सपोर्ट करना नहीं चाहते हैं. ऐसे में अगर गिरिराज सिंह बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

अररिया सीट से शाहनवाज को मिल सकता है टिकट

उधर भागलपुर सीट जेडीयू को दी जा सकती है और उसके एवज में अररिया लोकसभा सीट बीजेपी को मिलने की उम्मीद है. यहां से बीजेपी शाहनवाज हुसैन को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

क्या है फॉर्मूला

पहले बने फार्मूले में तब्दीली के बाद अब औरंगाबाद और दरभंगा सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी. जबकि, गया और सिवान लोकसभा सीट जेडीयू के खाते में चली गई है.

गठबंधन के फॉर्मूले के मुताबिक जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि एलजेपी के खाते में 6 सीटें दी गई है. वहीं राम विलास पासवान को राज्य सभा भेजा जा सकता है.

राज्य में कब-कब है मतदान

बता दें कि राज्य में सभी सातों चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा वहीं अंतिम चरण का मतदान 19 मई को है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा को लगा एक और झटका, RLSP के संस्थापक सदस्यों में शामिल नेता ने छोड़ी पार्टी

बिहारी बाबू शत्रुघन सिन्हा ने दिए बीजेपी छोड़ने के संकेत, कहा- मैं अब आपके साथ नहीं रह सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget