एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश के गृह जिले में भीड़ का तालिबानी चेहरा, एक हत्या के बदले ली दो लोगों की जान

हालांकि हत्या किसने को और कौन असल में गुनहगार हैं इसका पता नहीं लग पाया. पुलिस तफ्तीश में जुटी है.

नालंदा: बिहार में नए साल की शुरुआत बेहद खराब रही और एक बार फिर अपराध और खून-खराबे ने सूबे की प्रशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक हत्या के विरोध में भीड़ ने दो लोगों की ईंट पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी. ये घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघरासराय की है.

दरअसल नालंदा के स्थानीय आरजेडी नेता इंदर पासवान की बुधवार को हत्या कर दी गई. इंदर का झगड़ा गांव के ही राजू यादव नाम के शख्स से चल रहा था. हत्या ठीक राजू यादव के घर के सामने खेत में में हुई थी. सुबह जब गांव के लोगों ने लाश देखी तो उनका शक राजू यादव के परिवार पर गया. इंदर पासवान के समर्थक और रिश्तेदारों ने राजू यादव के घर पर हमला कर दिया. राजू तो फरार हो गया लेकिन उसका चचेरा भाई रंजन यादव पकड़ा गया और भीड़ ने उसे मार डाला. रंजन की उम्र पन्द्रह साल थी.

रंजन के दादा चुन्नी लाल भी भीड़ के हत्थे चढ़ गए और हमले में वे घायल हो गए. फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं. भीड़ काफी उग्र थी. किसी ने हिम्मत नहीं कि इसे रोकें. पुलिस जबतक पहुंच पाती तीन घरों में से एक में आग लगा दी और दूसरे को ढहा दिया. तीसरे घर में तोड़ फोड़ कर दी. पुलिस के आने से पहले दो हत्या हो गई दो घायल हुए.

इसके अलावा भीड़ ने सिंटू मालाकार नाम के शख्स की भी हत्या कर दी. सिंटू की बहन रूचि बताती हैं कि किस तरह से उनके भाई को घर से निकाल कर बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला था. शक के आधार पर उसके घर पर लोगों ने सुबह-सुबह धावा बोल दिया. सिंटू मालाकार और राजू यादव के बीच दोस्ती थी.

डीआईजी पटना राजेश कुमार का कहना है कि इंदर पासवान की हत्या के शक के आधार पर इन परिवारों पर हमला बोल दिया. हालांकि हत्या किसने को और कौन असल में गुनहगार हैं इसका पता नहीं लग पाया. पुलिस तफ्तीश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि राजू यादव के परिवार वालों का आपराधिक इतिहास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget