एक्सप्लोरर

बाहुबली MLA अनंत सिंह 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजे गए

अनंत सिंह को अदालत ने आज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बता दें कि अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था. इससे पहले बिहार पुलिस की टीम उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली.

पटना: बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को आज बाढ़ अनुमंडल अदालत में पेश किया गया. इस दौरान कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया. सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्त इंतजाम किए गए थे. अनंत सिंह को उनके घर से  16 अगस्त को एक एके-47 राइफल, एक मैग्जीन और दो ग्रेनेड बरामद होने संबंधित मामले में आज कोर्ट में पेश किया गया.

बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह को प्रभारी एसीजेएम पंकज तिवारी की अदालत में पेश किया गया. अदालत से बेउर जेल ले जाने के क्रम में अनंत सिंह ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि नियमित अदालत नहीं होने के कारण पूछताछ के लिए विधायक का रिमांड मांगने के लिए आज आवेदन नहीं किया जा सका. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोमवार को पुलिस इसके लिए प्रयास करेगी.

बता दें कि अनंत सिंह कई दिनों से फरार चल रहे थे. उनकी तलाश में बिहार पुलिस की टीम लगी हुई थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली. इस दौरान अनंत सिंह लगातार वीडियो जारी करते रहे. उन्होंने वीडियो में लगातार कहा कि वह कोर्ट में सरेंडर करेंगे. इसके बाद शुक्रवार को अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया. जहां सुनवाई को दौरान अनंत सिंह को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया.

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर आधुनिक हथियार और हैंड ग्रैनेड रखने के कारण उनपर आईपीसी की विभिन्न धारा में एफआईआर दर्ज किया गया. अनंत सिंह देश के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनपर यूएपीए संशोधित एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अनंत सिंह ने आरोप भी लगाया है कि पुलिस ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिए उनके घर में एके 47 और अग्नेयास्त्र रखवा दिए.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी की विदेश यात्रा से दर्जनों परिवार में लौटेगी रौनक, 250 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा बहरीन

शानदार शख्सियत के मालिक थे जेटली, मंहगी घड़ियों-पेन और शॉलों का भी था शौक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget