एक्सप्लोरर

बिहार: सीटों की संख्या को लेकर चिराग पासवान ने बीजेपी को दी चेतावनी, बोले- देरी से हो सकता है नुकसान

सीटों की संख्या के एलान में हो रही देरी पर अब चिराग पासवान ने बीजेपी को चेतावनी दी है. चिराग ने कहा कि समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है.

नई दिल्ली: 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए में सीट की संख्या का एलान अभी तक नहीं हुआ है. आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अब एनडीए छोड़ चुके हैं. कहा जा रहा है कि एलजेपी की नजर उन सीटों पर हैं जो कुशवाहा को दी जानी थीं. हालांकि अभी तक कोई साफ तस्वीर सामने नहीं है. उधर एलजेपी सांसद चिराग पासवान पहले की कह चुके हैं कि असम्मानजनक फैसला स्वीकार नहीं होगा.

सीटों की संख्या के एलान में हो रही देरी पर अब चिराग पासवान ने बीजेपी को चेतावनी दी है. चिराग ने कहा कि समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है. उन्होंने ट्वीट किया, ''गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है.'' चिराग का के ट्वीट से साफ है कि देरी एनडीए के लिए ठीक नहीं है और वे जल्द फैसला चाहते हैं.

अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि सहयोगियों के छोड़ के चले जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, ''टीडीपी व रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करें.''

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के सीट बंटवारे पर कोई पहल न देखते हुए चिराग ने आईना दिखाना शुरू कर दिया है. ये पहला मौका है जब लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता चिराग पासवान ने ट्विटर पर अपनी भावना रखी है. दरअसल अमित शाह जब बिहार दौरे पर आए थे तो उस वक्त उन्होंने कहा था को एक महीने के अंदर सब फाइनल हो जाएगा. इसके बाद जब नीतीश कुमार और अमित शाह को मुलाकात दिल्ली में हुई तब ये कहा गया कि दो तीन दिनों के अंदर तालमेल का फार्मूला निकल जाएगा.

इसके बाद उपेन्द्र कुशवाहा के जाने तक इंतज़ार करने को कहा गया पर कुशवाहा के एनडीए छोड़ दिए जाने के बाद भी कोई सन्देशा नहीं आया. ऐसे में चिराग़ काफी भड़के हुए हैं. चिराग को परेशानी ये है कि वो सीट की फाइनल बातचीत को लेकर कहीं जा नहीं पा रहे हैं. बिहार दौरा उनका टलता जा रहा है. ऐसे में बीजेपी को एक तरह से चेतावनी दे डाली.

बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी इसपर कोई सही समय नहीं बता पा रहे. जबकि नीतीश की पार्टी जेडीयू और बीजेपी के बीच बराबर बराबर सीट लड़ने का ऐलान हो चुका है पर लोक जनशक्ति पार्टी के पास कितनी सीटें होंगी इसपर फाइनल नहीं आया है. बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए पहली बार चिराग ने ट्वीट किया है. सूत्र बताते हैं कि अगर इस ट्वीट पर बीजेपी को तरफ से कोई पहल नहीं होगी तो चिराग खुलकर सामने आएंगे.

बता दें कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं. ये एलान हो चुका है कि जेडीयू और बीजेपी पर बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा 17-17 का हो सकता है. बाकी बची छह सीटों में से दो सीटें कुशवाहा को दी जानी थीं और ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बची चार सीटें एलजेपी के खाते जाएंगी. अब जब कुशवाहा एनडीए को अलविदा कह चुके हैं तो उन दो सीटों पर भी एलजेपी की नजर है. सूत्रों की मानें तो चिराग ने उन सीटों पर दावा ठोक दिया है और जेडीयू इसके लिए तैयार भी है.

उधर एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि चिराग का फैसला ही अंतिम होगा. अब ये देखना होगा कि बीजेपी पर चिराग के इस ट्वीट का क्या असर होता है. बता दें कि केंद्र सरकार में एलजेपी अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भड़की BJP, जोधपुर में राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर भड़की BJP, जोधपुर में राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन
हापुड़: बाजार में 31 लाख का 'VIP भैंसा', रोज खाता है 2 किलो और घी-ड्राई फ्रूट्स, देखने वालों की भीड़
हापुड़: बाजार में 31 लाख का 'VIP भैंसा', रोज खाता है 2 किलो और घी-ड्राई फ्रूट्स, देखने वालों की भीड़
ग्रेटर नोएडा में मासूम गोपाल की हत्या से सनसनी, बंद मकान में मिला 15 साल के बच्चे का शव
ग्रेटर नोएडा में मासूम गोपाल की हत्या से सनसनी, बंद मकान में मिला 15 साल के बच्चे का शव
मुरादाबाद में हैवान बनी पत्नी, पहले लगाया करंट, फिर जहर पिलाकर ली पति की जान, 4 गिरफ्तार
मुरादाबाद में हैवान बनी पत्नी, पहले लगाया करंट, फिर जहर पिलाकर ली पति की जान, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget