एक्सप्लोरर

नाराज हैं लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप, बोले- मेरी बात को पार्टी के नेता नहीं सुनते

तेज प्रताप यादव ने स्थानीय चैनल से अपना दर्द भी शेयर किया. उन्होंने कहा, "भाई भाई को लड़वाना चाहते हैं पार्टी के लोग. राजद में आ गए हैं कुछ असामाजिक तत्व जो भाई भाई में लड़वाना चाहते हैं. मेरी बात को पार्टी के नेता नहीं सुनते. मेरी नाराजगी इस बात की है कि छात्र राजद मेहनत करता है लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं.''

पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों पार्टी और परिवार दोनों से खिन्न हैं. हाल ही में तेजप्रताप की शादी हुई है. शादी के बाद से वो मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और परिवार में ज़्यादा वक्त दे रहे हैं. लेकिन अचानक उनके एक ट्वीट ने सबको चौंका दिया. तेजप्रताप के ट्वीट में उनका दर्द साफ झलक रहा है. तेजप्रतात ने ट्वीट किया, ''मेरा सोंचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊँ. अब कुछेक "चुग्लों" को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं. राधे राधे''

इस ट्वीट में तेजप्रताप का दर्द तो साफ साफ झलक ही रहा है लेकिन उन्होंने उनलोगों को सबक सिखाने का ऐलान भी है जो तेजप्रताप को तंग कर रहे है. आखिर वे चुगली करने वाले कौन हैं, ये सवाल इस ट्वीट से पैदा हो रहा है.

इतना ही नहीं तेजप्रताप यादव ने स्थानीय चैनल से अपना दर्द भी शेयर किया. उन्होंने कहा, "भाई भाई को लड़वाना चाहते हैं पार्टी के लोग. राजद में कुछ असामाजिक तत्व आ गया है जो भाई भाई में लड़वाना चाहते हैं. मेरी बात को पार्टी के नेता नहीं सुनते. मेरी नाराजगी इस बात की है कि छात्र राजद मेहनत करता है लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं.''

लालू यादव के बड़े बेटे ने कहा, मैं पार्टी का सम्मान करता हूं. तेजस्वी को गद्दी दे कर मैं द्वारिका चला जाऊंगा. मैं कही भी रहूंगा पर राजनीति करूंगा. राजेन्द्र पासवान जैसे नेता का पार्टी में सम्मान होना चाहिए. मैंने पूर्वे जी से राबड़ी देवी, लालू यादव और तेजस्वी से भी बात की तब जा कर राजेन्द्र प्रसाद को पार्टी में जगह मिली.'' तेजप्रताप यादव ने आगे कहा, ''हम राजद के किसी नेता को किसी काम के लिए फोन करते हैं तो रिस्पॉन्स नहीं दिया जाता है. बोला जाता है ऊपर से दबाब है. हमकुछ नहीं कर सकते.''

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मेरा, तेजस्वी, मीसा भारती और राबड़ी देवी का नाम लेकर गलत काम करते हैं. वैसे लोगों को पार्टी से निकाला जाए जो अनुशासन में नहीं हैं. उन पर करवाई हो.''

तेजप्रताप ने कहा, ''तेजस्वी मेरे कलेजे का टुकड़ा है. मां और पिता से हम बेहद प्यार करते हैं और वो भी मुझे बहुत प्यार करते हैं. पत्नी से भी बात होती है. यह सब मामला जब हम पत्नी को बताए तो वे भी शॉक्ड हो गईं. छात्र राजद के लोग काम करते हैं. जनता की सेवा अपना पैसा लगा कर करते हैं लेकिन उन्हें तव्वजो नहीं दिया जाता. मैंने गांधी मैदान के मंच से तेजस्वी को अपनी गद्दी दे दी है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget