एक्सप्लोरर

बिहारः लालू ने जन्मदिन के बधाई संदेश पर लिखा धन्यवाद पत्र, नीतीश पर कसा तंज- सत्ता में बैठे लोगों को नींद कैसे आती है

हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन मनाया गया. लालू के समर्थकों और प्रशंसकों ने ढेरों बधाी संदेश भी भेजे हैं. जिस पर उन्होंने समर्थकों को धन्यवाद पत्र लिखा है.

पटनाः 73वें जन्मदिन पर RJD सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू को उनके प्रशंसकों और समर्थकों की ढेरों बधाई संदेश मिले हैं. उन्होंने अपने जन्मदिवस के मौके पर समर्थकों को धन्यवाद पत्र लिखा है. लालू ने लिखा कि उम्र के इस पड़ाव भी हौसला और जुनून कम नहीं हुआ है.

लालू ने लिखा कि

जन्मदिन पर आपकी ढेर सारी बधाई पाकर अभिभूत हूं. वर्तमान परिस्थिति में आपकी एक-एक बधाई मुझे संघर्षों का सम्बल, आशाओं का स्रोत, अन्याय का दमन और बदलाव की किरण दिखाई देती है. उम्र का ये भी पड़ाव है, शायद तबीयत उतना साथ नहीं दे रही, लेकिन हौसला तो अभी भी उतना ही है, अन्याय को मिटाने का जूनून रत्ती भर भी कम नहीं हुआ. लालू में आज भी वहीं ऊर्जा है जिसे लिए मैं फुलवरिया के अपने गांव से पटना चला था, ऊंच-नीच का भाव मिटाने की ऊर्जा, सामंती और तानशाही सत्ता को हटाने की ऊर्जा, गरीब-गुरबों के हक़ की आवाज़ उठाने की ऊर्जा. मेरे बिहारवासियों ये मेरे प्रति आपका स्नेह और विश्वास ही है कि ये ऊर्जा आज भी रत्ती भर कम नहीं हुई.

तेजस्वी को पार्टी की कमान दी

आज बिहार के जो हालात हैं उस से मन गमगीन है, राजनीति मन से कोसों दूर है और बिहारी भाई-बहनों का दर्द मन में कहीं गहरे से बैठा है. क्या शब्द दूं उस पीड़ को जो अपने बिहार से दूर अस्पताल के इस कमरे के भीतर मेरे मन में उठ रही है. बिहार में होता तो जतन में रत्ती भर कोताही ना करता, अब तेजस्वी और अपनी पार्टी के कन्धों पर ये जिम्मेदारी दी हैं. सत्ता ने जब-जब निराश किया.तेजस्वी और पार्टी ने मन को राहत दी और महसूस कराया कि भले ही कुर्सी पर बैठे लोग बेपरवाह हैं लेकिन मेरे राजद परिवार, मेरे बिहार के लोग संकट की इस घड़ी में एक दूसरे का बखूबी साथ दे रहें हैं.

मेरी बातों पर लोगों की हंसी मेरा ईनाम है

जीवन भर विरोधी ये कहते रहे कि लालू हंसी-मजाक करता है, संजीदा नहीं होता. मेरे बिहारवासियों मैं आज ये आपसे कहना चाहता हूं कि मैं जीवन भर अपने दिमाग से हर वो प्रयत्न संजीदा होकर करता रहा जो मेरे गरीब, दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े भाइयों का हक़ दिलाएं उनके जीवन को ऊपर उठाएं, और दिल से मेरी यही कोशिश रही कि मेरे बिहारवासी हमेशा हंसते रहें, मुस्कुराते रहें. मेरी एक बात सुनकर जब सामने खड़े लाखों लोग हंस देते हैं तो विरोधियों के सारे आरोप और तमगे मुझे बेमानी लगने लगते हैं.

सत्ता में बैठे लोगों को कैसे नींद आ रही है

लेकिन आज मेरे यही बिहारवासी सदमे में है, दुःख में हैं , सुविधाओं के अभाव में जी रहें है, सड़कों पर पैदल चल रहें हैं , भूख से मर रहें हैं तो मेरा मन अथाह पीड़ा का अनुभव कर रहा है. जब कहीं से सुनता हूं रोते हुए मजदूरों की व्यथा, महसूस करता हूं उनकी आंखों के आंसू तो लगता है कि अपने अंदाज़ में कंधे पर हाथ मारूं और कहूं "काहे फ़िक्र करता है, हम है न साथ में", लेकिन हालात से मजबूर हूं, साजिश की बेड़ियों में जकड़ा हुआ हूं. मुझे अफ़सोस होता है उनपर जो आजाद हैं, सत्ता में बैठ कर भी लाचार हैं। उन्हें कैसे नींद आ रही होगी, कैसे खाना खाया जाता होगा.

तेजस्वी ने कच्ची उम्र में जो किया गर्व है

तेजस्वी से मैंने कहा कि तुम्हारी कच्ची उम्र में तुमने जो किया मुझे गर्व है तुमपर, पर तुम्हें तनिक भी रुकना नहीं हैं, तुम्हें अपनी ऊर्जा के साथ-साथ लालू की ऊर्जा से भी काम करना है, दोगुना करना है हर कार्य, जनसेवा का वचन यूं ही निभाते रहना है, दुःखी चेहरों पर मुस्कुराहट सजाते रहना है. यही मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार होगा.

यह भी पढ़ेंः

क्या मज़दूरों को मिलेगा लॉकडाउन के 54 दिनों का पूरा वेतन? SC का फैसला आज

कोलकाता में बिक रही है 'इम्युनिटी संदेश', 15 मसालों को मिलाकर बनाई गई है मिठाई, जानें कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget