एक्सप्लोरर

बिहार: कुशवाहा को किया जा सकता है बाहर, केसी त्यागी बोले- NDA का मतलब जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी

सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे कुशवाहा ने बीजेपी को 30 नवंबर तक का डेडलाइन दिया है. वे साफ कर चुके हैं कि आरएलएसपी को बिहार में सम्मानजनक सीटें दें वरना एनडीए के लिए 'खतरनाक स्थिति' पैदा हो जाएगी.

नई दिल्ली: सीट बंटवारे पर जारी घमासान को लेकर बिहार में एनडीए में टूट तय लग रहा है. जेडीयू ने केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान दिया है. जेडीयू ने कहा कि कुशवाहा एनडीए का हिस्सा नहीं है, कुशवाहा खुद भी नहीं रहना चाहते और खुद को मानते भी नहीं हैं.

जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने कहा कि बिहार में एनडीए का मतलब जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी है. उन्होंने कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ बन रहे मोर्चे के अग्रगणी नेताओं से सम्पर्क करते हों, मिलते हों और व्यूह रचना रचते हों वो एनडीए का हिस्सा कैसे हो सकते हैं?

बता दें कि सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे कुशवाहा ने बीजेपी को 30 नवंबर तक का डेडलाइन दिया है. वे साफ कर चुके हैं कि आरएलएसपी को बिहार में सम्मानजनक सीटें दें वरना एनडीए के लिए 'खतरनाक स्थिति' पैदा हो जाएगी. उपेंद्र कुशवाहा कह चुके हैं कि अब पीएम को छोड़कर 'किसी भी' बीजेपी नेता से मिलने की कोशिश नहीं करेंगे. सीट बंटवारे के अलावा कुशवाहा ने नीतीश कुमार के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है. कुशवाहा का आरोप है कि नीतीश कुमार ने उनके लिए नीच शब्द का इस्तेमाल किया है और वे अपने शब्द वापस लें.

उधर खबर है कि जेडीयू और एलजेपी नहीं चाहती कि कुशवाहा एनडीए में रहे. सोमवार को बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से चिराग पासवान ने मुलाकात की थी. चिराग पासवान ने मांग की कि जल्द से जल्द जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी के बीच सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए. वहीं कुशवाहा के अल्टीमेटम वाले बयान पर उन्होंने नाराजगी जताई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget