एक्सप्लोरर

जेडीयू की बीजेपी को नसहीत, कहा- नीतीश कुमार के चेहरे पर समझौता नहीं, 2015 का चुनाव याद कर लें

जेडीयू नेता संजय सिंह ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने बीजेपी को साल 2015 का विधानसभा चुनाव याद करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है.

पटना: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला अमित शाह करेंगे. प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के इस बयान पर जेडीयू ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर कोई समझौता नहीं करेंगे.

जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा कि संजय जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनकर आए हैं. अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं. धीरे-धीरे पता चल जाएगा. बिहार में बीजेपी का मतलब सुशील मोदी है. उन्होंने साफ कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार हैं. संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के बिना क्या हश्र होगा ये लोगों को पता है. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है. संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार दबाव की राजनीति नहीं करते हैं. बीजेपी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास जान लेना चाहिए और 2015 का भी इतिहास याद कर लें.

गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ा था. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू बिहार की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. जेडीयू ने 71 सीटों पर कब्जा जमाया था. जबकि बीजेपी ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी. बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली.

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन सीएम पद को लेकर अभी से बयानबाजी शुरू है. ये तब शुरू हुआ जब बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान ने ये कह दिया कि नीतीश कुमार को अब बीजेपी के लिए सीएम की कुर्सी खाली कर देनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार बहुत दिनों तक सीएम रह चुके हैं. ऐसे में अब बीजेपी को मौका देना चाहिए. उन्होंने ये दावा किया था कि बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget