एक्सप्लोरर

बिहार: सीटों को लेकर खींचतान जारी, बीजेपी को नीतीश का 'बड़ा भाई' वाला फॉर्मूला नामंजूर

जेडीयू का तर्क ये है कि बिहार में जेडीयू का बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ है इसलिए बाकी दलों के लिए बीजेपी जगह बनाए. क्योंकि जेडीयू बिहार में बड़ी पार्टी है और पहले 25 सीटों पर लड़ती रही है ऐसे में उसका सबसे बड़ा शेयर तो बनता ही है.

पटना: सीटों बंटवारे को लेकर बिहार में एनडीए में अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है. जेडीयू ने दो फॉर्मूले सुझाए लेकिन बीजेपी को ये मंजूर नहीं है. जेडीयू की तरफ से नीतीश कुमार के खासमखास आरसीपी सिंह और ललन सिंह बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान 2019 के लिए सीटों को लेकर दो फॉर्मूलों पर बात हुई.

जेडीयू की तरफ से कहा गया कि एनडीए के दो घटक दलों को कितनी सीटें दी जाए ये तय हो जाए, फिर बाकी सीटों पर बीजेपी और जेडीयू आपस में बराबर बराबर बांट ले. दूसरा फॉर्मूला ये दिया कि जेडीयू 21 सीटों पर लड़े और 19 सीटों पर बीजेपी अपने दोनों सहयोगी पार्टियों के साथ लड़े. लेकिन खबर ये है कि इस दोनों फॉर्मूले को फिलहाल दरकिनार कर दिया गया है.

जेडीयू का तर्क ये है कि बिहार में जेडीयू का बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ है इसलिए बाकी दलों के लिए बीजेपी जगह बनाए. क्योंकि जेडीयू बिहार में बड़ी पार्टी है और पहले 25 सीटों पर लड़ती रही है ऐसे में उसका सबसे बड़ा शेयर तो बनता ही है. लेकिन बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने इस फॉर्मूले को एक सिरे से खारिज कर दिया है.

बीजेपी का मानना है कि एनडीए में दो महत्वपूर्ण सहयोगी दल पहले से हैं, उनकी सीटों पर दावेदारी किस आधार पर कम कर दी जाए. एलजेपी के नेता रामविलास पासवान पहले ही सात सीटों की दावेदारी कर चुके हैं. आरएलएसपी के नेता उपेंद्र कुशवाहा भी तीन सीटों से कम लेने को किसी भी सूरत में तैयार नहीं.

उपेंद्र कुशवाहा ने तो एक कदम आगे बढ़कर 2020 के एनडीए की तरफ से सीएम पद की उम्मीदवारी का दावा भी ठोक दिया है. बीजेपी चाहती है कि सीटों के सवाल को अंतिम समय यानि चुनाव के ठीक पहले सुलझाया जाए ताकि कोई सहयोगी दल भागे नहीं. लेकिन नीतीश कुमार इसे जल्द ही निपटाना चाहते हैं क्योंकि वो ये जान चुके हैं कि बीजेपी से अंतिम समय में डील करना आसान नहीं होगा.

जेडीयू की दूसरे पंक्ति के नेताओं ने अपनी ओर से बातचीत का सिलसिला शुरू कर दिया है. अब दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात 12 जुलाई को पटना में होगी. ऐसे में बात आगे बढ़ेगी. जेडीयू की तरफ से बयानों के तीर अगर आगे भी चलते रहे तो इसका मतलब ये हुआ कि वह बीजेपी पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही. अगर जेडीयू की आवाज़ धीमे हो जाए तो इसका मतलब ये कि पटरी बैठ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget