एक्सप्लोरर

बिहार में बाढ़ और सूखे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र, मिले 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज: तेजस्वी

तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार शनिवार को अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अनेक विषयों पर बात की. तेजस्वी यादव ने इसके बाद कहा कि बाढ़ से बिहार के लोग परेशान हैं. केंद्र सरकार को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए.

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से बाढ़ से बेहाल बिहार के मदद की अपील की है. उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार में बाढ़ और सूखे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की. तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही ये भी कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने ये मांग वर्तमान में अस्पताल में भर्ती चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मिलने के बाद की.

बता दें कि बिहार के 12 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं. यहां के 69 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा में फंसे हुए हैं और इस कारण अब तक 97 लोगों की जानें भी चली गई हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘बिहार बाढ़ और सूखे दोनों स्थितियों की चपेट में है. केंद्र को इन स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को 10,000 करोड़ रुपये दिये जाने चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए.’’

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की. यह लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की अपने पिता से पहली मुलाकात है.  बता दें कि लालू यादव चारा घोटालों के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दिल्ली: पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

यूपी: आज सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे सीएम योगी, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे

असम और बिहार में बाढ़ से अबतक 150 से ज्यादा लोगों की मौत, पंजाब के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget