एक्सप्लोरर

बिहार बाढ़ः 'शनि' की लगी नजर तो राज्य में हो सकती है तबाही, नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति के बारे में लगातार जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों के लिये सरकार पूरी तरह से सजग है और हमें उम्मीद है कि इस बार भी लोगों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे.

पटनाः बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. राज्य के कई जिलों में जारी भारी बारिश और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिले अलर्ट के बाद नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचेन से काम नहीं चलेगा. उन्होंने अधिकारियों को कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में रिलीफ कैम्प की व्यवस्था करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार से हथिया नक्षत्र शुरू हो रहा है और ऐसे में यह मान्यता है कि शनिवार के दिन बारिश शुरू होती है तो तीन दिनों तक लगातार बारिश होती है. माना जाता है कि हथिया नक्षत्र में भारी बारिश होती है.

बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में पानी प्रवेश कर गया है, वहां के लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत कैंप तक पहुंचाया जाए. प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को हर वक्त चौकस रहने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कल वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों की मौजूदा स्थिति के बारे में जानेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों के लिये सरकार पूरी तरह से सजग है और हमें उम्मीद है कि इस बार भी लोगों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे.

मुख्यमंत्री को तेज और निरंतर बारिश के बारे में अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी. अधिकारियों ने सीएम को बताया कि भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर करीब 4 सेंटीमीटर बढ़ चुका है. फरक्का बैराज में जमा पानी आज रात छोड़ा जा सकता है. 19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से इलाके में जलस्तर कम होने की उम्मीद है.

वहीं नवगछिया में जमींदार बांध की स्थिति ठीक है, जबकि खगड़िया में भी जलस्तर में कमी आ रही है. 28, 29 और 30 सितंबर को नेपाल में 300 मिलीमीटर तक बारिश होने की आशंका को देखते हुये एहतियात के तौर पर पिपरासी बांध के आसपास के चार गांवों के लोगों को शिफ्ट करने का भी फैसला लिया गया है.

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने डीएमआरसी के साथ समझौता किया, 2024 तक पूरा होना है प्रोजेक्ट

चंद्रयान-2: NASA ने जारी की लैंडर विक्रम की तस्वीरें, हुई थी हार्ड लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget